सीडब्ल्यूजी 2026 की रजत पदक विजेता हरजिंदर कौर को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सम्मानित

चंडीगढ़, 20 अगस्त . पंजाब के Governor गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की रजत पदक विजेता और इंटरनेशनल वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया.

इस अवसर पर Governor ने हरजिंदर कौर को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सफलता से न केवल पंजाब, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने खिलाड़ी की मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति की प्रशंसा की, जिसके दम पर वह इंटरनेशनल मंच पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं.

गौरतलब है कि हरजिंदर कौर ने इससे पहले बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक अपने नाम किया था. वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी हरजिंदर का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने रजत पदक पर कब्जा जमाया. उन्होंने अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन और प्रतिभा का एक बार फिर परिचय दिया.

Governor कटारिया ने कहा कि हरजिंदर कौर जैसी खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों को खेलों में आगे आने और ऊंचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. गुलाब चंद कटारिया ने हरजिंदर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भरोसा जताया कि वह आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में India और पंजाब के लिए और अधिक पदक जीतेंगी. सम्मान प्राप्त करने के बाद हरजिंदर कौर ने Governor का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरजिंदर सिंह ने 69 किलोग्राम वर्ग में देश को रजत पदक दिलाया. उन्होंने स्नैच राउंड में 101 किलो का भार उठाया, जबकि क्लीन एंड जर्क राउंड में हरजिंदर ने तीसरे प्रयास में 126 किलो का भार उठाकर रजत पदक को अपने नाम किया. यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा. उन्होंने कुल 227 किलो का वजन उठाने के साथ ही India की झोली में रजत पदक डाला. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में India का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा. शूटिंग, रेसलिंग, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेल की गैरमौजूदगी के बावजूद India ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपने नाम किए.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment