
New Delhi, 15 मार्च . पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने Sunday को कहा कि India पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में आत्मनिर्भर बना हुआ है और देश की सभी रिफाइनरी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और किसी प्रकार के ईंधन आयात की आवश्यकता नहीं है.
साथ ही, मंत्रालय ने कहा कि देश में कच्चे तेल की पर्याप्त इंवेंट्री को बनाए रखा जा रहा है. पेट्रोल और डीजल की नियमित रूप से आपूर्ति के चलते इंडियन ऑयल, India पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल विपणन कंपनियों के रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.
मंत्रालय ने कहा कि नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराकर खरीदारी न करें, क्योंकि देश भर में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है.
बयान में आगे कहा गया कि Government घरेलू और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों जैसे अस्पतालों और शैक्षिक संस्थानों में एलपीजी की आपूर्ति को बनाए रखने को वरीयता दे रही है.
मंत्रालय के कहा, नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि Government घरों और आवश्यक क्षेत्रों के लिए पर्याप्त एलपीजी उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. एलपीजी सिलेंडर कई डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं, जिनमें आईवीआरएस कॉल, एसएमएस बुकिंग, व्हाट्सएप बुकिंग और ओएमसी के मोबाइल एप्लिकेशन शामिल हैं.
ओएमसी भी डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा दे रही हैं, घबराहट में बुकिंग करने से मना कर रही हैं और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए Sunday को भी एलपीजी वितरकों के कार्यालय खुले रख रही हैं.
मंत्रालय ने कहा कि उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे घबराहट में बुकिंग न करें, डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करें और एलपीजी वितरकों के पास अनावश्यक रूप से जाने से बचें.
मौजूदा भू-Political स्थिति को देखते हुए एलपीजी आपूर्ति की निगरानी जारी है. एलपीजी बुकिंग में गिरावट देखी गई है, Friday को 88.8 लाख बुकिंग के मुकाबले Saturday को लगभग 77 लाख बुकिंग दर्ज की गईं. ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग 84 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 87 प्रतिशत हो गई है.
बयान में कहा गया है कि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को सुरक्षित गैस आपूर्ति जारी है, जिसमें पीएनजी और सीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति शामिल है, जबकि औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति लगभग 80 प्रतिशत पर नियंत्रित की जा रही है.
मंत्रालय ने कहा कि प्रमुख शहरों और शहरी क्षेत्रों में वाणिज्यिक एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और वे ईमेल, पत्र या सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों के ग्राहक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
रिफाइनरियों से घरेलू एलपीजी उत्पादन को अधिकतम कर दिया गया है और उपभोक्ताओं से ऑनलाइन रिफिल बुक करने का आग्रह किया गया है. समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए शहरी क्षेत्रों में बुकिंग अंतराल को 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तक सीमित कर दिया गया है.
वैकल्पिक ईंधन की जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 48,000 किलोलीटर केरोसिन का अतिरिक्त आवंटन किया गया है.
एलपीजी आपूर्ति पर दबाव कम करने के लिए आतिथ्य और रेस्तरां सहित कुछ क्षेत्रों में केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधनों को एक्टिव कर दिया गया है.
–
एबीएस/