पिछली सरकारों की गलतियों को सुधारने में जुटी मौजूदा दिल्ली सरकार: सीएम रेखा गुप्ता

New Delhi, 16 दिसंबर . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने जलभराव और प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए चल रहे प्रयासों के तहत सुनहरी पुल नाले के डी-सिल्टिंग कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली Government राजधानी के सभी प्रमुख नालों की गाद निकालने का काम गंभीरता से कर रही है ताकि बरसात के समय जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके और यमुना नदी में प्रदूषित पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने बताया कि उनकी Government के सत्ता में आने के बाद से बारापुला ड्रेन और सुनहरी पुल नाले का कई बार दौरा किया गया है. उन्होंने कहा कि जब भी बारिश होती थी, इस इलाके के आसपास की सभी कॉलोनियों में पानी भर जाता था. यह समस्या एक-दो बार नहीं, बल्कि हर मानसून में सामने आती रही है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नाले की डी-सिल्टिंग का काम पहले भी कई बार किया गया है और सभी संबंधित एजेंसियां इस स्थिति से भली-भांति परिचित हैं.

Chief Minister ने बताया कि यह नाला वर्ष 2010 में बनाया गया था, लेकिन इसके निस्तारण के लिए कहीं भी उचित आउटलेट नहीं दिया गया था, जिससे इसकी नियमित सफाई संभव नहीं हो पाती थी. उन्होंने कहा कि आज की Government इन बुनियादी खामियों को दूर करने का प्रयास कर रही है. चाहे दिल्ली में जलभराव की समस्या हो या प्रदूषण की चुनौती, दिल्ली के लोग पिछली Governmentों की गलत नीतियों और लापरवाहियों का खामियाजा भुगत रहे हैं.

रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर पिछली Governmentों ने समय रहते सही तरीके से काम किया होता, तो दिल्ली को आज यह हालत नहीं देखने पड़ती. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती Governmentों ने दिल्ली को दर्द देने का काम किया है और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान नहीं दिया है.

उन्होंने कहा कि उनकी Government इन गलतियों को सुधारने की पूरी कोशिश कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम जरूर सामने आएंगे, भले ही इसमें थोड़ा समय लगे.

Chief Minister ने यह भी कहा कि दिल्ली Government का लक्ष्य सिर्फ जलभराव से राहत दिलाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती देना है. नालों की सही तरीके से सफाई होने से यमुना नदी में जाने वाला गंदा पानी नियंत्रित होगा, जिससे नदी की हालत में सुधार आएगा.

सीएम रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इसकी जानकारी शेयर की. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “सुनहरी पुल नाला के डी-सिल्टिंग कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया. दिल्ली Government राजधानी के सभी प्रमुख नालों की डी-सिल्टिंग सुनिश्चित कर रही है, ताकि यमुना नदी में प्रदूषित जल के प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिले. इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी प्रवेश सिंह साहिब एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.”

वीकेयू/एएस

Leave a Comment