कार से म्यूजियम फिर एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी इथियोपिया के लिए रवाना

अम्मान, 16 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi मिडिल ईस्ट के देश जॉर्डन से अफ्रीकी देश इथियोपिया के लिए रवाना हो गए. यहां भी उनको क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय छोड़ने पहुंचे. इससे पहले कार ड्राइव कर उन्हें लेकर जॉर्डन म्यूजियम भी पहुंचे थे. पीएम मोदी जब गेस्ट बुक पर अपने विचार रख रहे थे तो उस वक्त क्राउन प्रिंस हुसैन भी मौजूद थे.

‘द जॉर्डन म्यूजियम’ देश की पुरानी और समृद्ध संस्कृति को बचाकर रखता है. यह संग्रहालय जॉर्डन आने वाले सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है, जहां जॉर्डन के 15 लाख साल पुराने इतिहास की झलक मिलती है.

बाद में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस दौरे के अहम पलों की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, “India और जॉर्डन के बीच पुराने संबंधों की खोज! विकास भी विरासत भी! पीएम Narendra Modi और एचआरएच (महामहिम) क्राउन प्रिंस अल-हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने जॉर्डन म्यूजियम का दौरा किया, जहां उन्होंने India और जॉर्डन के बीच साझा सभ्यतागत संबंधों और सदियों पुराने कनेक्शन पर विचार किया. उन्हें जॉर्डन म्यूजियम की वाइस-चेयर एचआरएच प्रिंसेस सुमाया बिंत अल हसन ने म्यूजियम का एक स्पेशल टूर कराया.”

उन्होंने आगे कहा, “एक खास अंदाज में, एचआरएच क्राउन प्रिंस खुद पीएम Narendra Modi को जॉर्डन म्यूजियम तक गाड़ी चलाकर ले गए.”

इससे पहले इंडिया-जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई. Prime Minister मोदी ने Tuesday को अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा समय में India में जॉर्डन के निवेशकों के लिए अवसर के नए दरवाजे खुले रहे हैं और यहां के निवेशक India में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं.

वहीं, किंग अब्दुल्ला ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व को India के विकास के लिए अहम बताया. किंग अब्दुल्ला ने कहा कि, ‘Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India ने जबरदस्त विकास किया है.’

उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी आर्थिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आप सभी के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं.

किंग बोले, “यह मंच India और अम्मान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा. इन वार्ताओं से दोनों देशों के बीच आर्थिक और निवेश सहयोग में वृद्धि होने की उम्मीद है.”

जॉर्डन की सफल यात्रा पूरी कर पीएम मोदी इथियोपिया रवाना हो गए, एक अफ्रीकी देश जिस पर कभी किसी यूरोपीय शक्ति ने कब्जा नहीं किया.

आबादी के मामले में भी यह काफी बड़ा है. लगभग 13 करोड़ 21 लाख लोगों (2024) के साथ, इथियोपिया नाइजीरिया के बाद अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है. भौगोलिक रूप से, यह उत्तर-पूर्वी अफ्रीका में स्थित है और इसे ‘उत्पत्ति की मनमोहक भूमि’ कहा जाता है.

केआर/

Leave a Comment