
Kanpur, 10 अगस्त . उत्तर प्रदेश के Kanpur नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Monday सुबह थाना साढ़ Police और एक वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीतरगांव भेजा गया है. Police मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
Police अधिकारियों के मुताबिक Monday सुबह थाना साढ़ Police टीम दरगाही नहर पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान Police टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया. Police को देखते ही मोटरसाइकिल सवार ने रुकने के बजाय वाहन को मोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया.
Police के अनुसार, भागने के दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई और आरोपी सड़क पर गिर गया. इसके बाद आरोपी ने Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. Police टीम ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की. Police की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी, जिसके बाद Police ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.
Police ने घायल अभियुक्त की पहचान आशीष उर्फ काशी निवासी ग्राम दलेलपुर, थाना बिधनू, Kanpur नगर के रूप में की है. आरोपी पहले से एक मामले में वांछित चल रहा था.
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने कई घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. Police के अनुसार, उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
मुठभेड़ के बाद Police ने घटनास्थल की जांच की और मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने की कार्रवाई शुरू की. घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भीतरगांव भेजा गया. Police अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभियुक्त से पूछताछ के साथ ही अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
Police ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही संबंधित मामले में उसकी भूमिका और अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है.
–
एसएके/वीसी