गाजियाबाद में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद, 1 दिसंबर . उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के अंकुर विहार इलाके में Sunday देर रात Police और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. इसके बाद Police ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है.

मुखबिर की सूचना पर Police की ओर से वाहन चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान Police ने स्कूटी सवार संदिग्ध युवक को जबी रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने का प्रयास किया. जब Police ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो संदिग्ध युवक ने Police पर तमंचे से फायर कर दिया.

Police ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह गिर गया. घायल बदमाश को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और चोरी की स्कूटी मिली.

Police की पूछताछ में उसने अपना नाम आमिर बताया. पूछताछ में पता चला कि वह कई अपराधों में शामिल है. आमिर पर चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. Police आरोपी से और पूछताछ कर रही है.

एसीपी लोनी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी आमिर ने कई मामलों में शामिल होने की बात कबूली है. इसके पास से जो स्कूटी बरामद हुई है, वह कुछ दिनों पहले ही चोरी की गई थी, इससे पहले भी इसने कई वाहनों को चुराया था. बदमाश के ऊपर 9 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. Police इन सभी मुकदमों की जांच कर रही है.

उन्होंने बताया कि Police आमिर को काफी दिनों से खोज रही थी. इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है. यह पता लगाया जा रहा है कि इसने तमंचा कहां से खरीदा है और इसके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे सीधा जेल भेजा जाएगा.

एसएके/वीसी

Leave a Comment