असम में गो-चोरी और तस्करी पर शिकंजा, जनवरी से अब तक 425 केस दर्ज

गुवाहाटी, 21 मई . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में पशु तस्करी और गो चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि असम Government की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं.

Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2026 से अब तक राज्य में गो-चोरी और पशु तस्करी के मामलों में 856 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 425 मामले दर्ज किए गए हैं.

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 4355 मवेशियों को बरामद किया गया, जबकि 2980 किलोग्राम से ज्यादा बीफ भी जब्त किया गया है.

Chief Minister ने कहा कि राज्य Government पशु तस्करी, गो-चोरी और अवैध बीफ कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि आगामी त्योहार को देखते हुए Police और सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

Government द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह कार्रवाई 1 जनवरी से 19 मई 2026 के बीच की गई है. असम Police और अन्य एजेंसियां राज्य में पशु तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं.

इससे पहले असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि राज्य Government आने वाले विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल पेश करने की तैयारी कर रही है. राज्य Government असम में यूसीसी कानून लाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है और विश्वास जताया कि यह बिल विधानसभा में पारित हो जाएगा.

Chief Minister ने कहा कि इस विधानसभा सत्र में हम समान नागरिक संहिता बिल लाएंगे और हम इसे पारित करेंगे. यह हमारी उन पुरानी प्रतिबद्धताओं में से एक थी कि अगर मैं Chief Minister बना तो हम पहले ही सत्र में यूसीसी पारित करेंगे. हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment