
कोलकाता, 14 मार्च . Prime Minister Narendra Modi Saturday को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बंगाल की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) Government पर तीखा हमला बोला और राज्य में बदलाव का आह्वान किया.
रैली में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर Prime Minister मोदी ने कहा कि लोगों का उत्साह और जोश साफ बता रहा है कि बंगाल के लोगों के मन में क्या चल रहा है और वे किस तरह का बदलाव चाहते हैं. ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास गवाह है कि जब भी बंगाल ने देश को दिशा दी है, तब यह मैदान बंगाल की आवाज बनकर सामने आया है.
उन्होंने कहा, “इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज पूरे हिंदुस्तान में क्रांति बन गई थी. इसी का नतीजा था कि अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का अंत हुआ. आज एक बार फिर इसी ब्रिगेड ग्राउंड से नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज गया है.”
Prime Minister ने अपने भाषण में बंगाल की मौजूदा Government पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बदलाव की मांग अब हर जगह दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा, “बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिखा जा चुका है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी छप चुका है. अब बंगाल से निर्मम Government का अंत होकर रहेगा और महाजंगलराज का खात्मा होगा. इसलिए बंगाल के हर कोने से आवाज उठ रही है, ‘चाई भाजपा Government, अबकी बार.’
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि रैली को रोकने के लिए राज्य Government ने हरसंभव कोशिश की. टीएमसी ने रैली में आने वाले लोगों को चोर कहकर अपमानित किया लेकिन बंगाल की जनता अच्छी तरह जानती है कि असली चोर कौन हैं. उन्होंने कहा, “टीएमसी ने Friday को इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को चोर कहकर गाली दी लेकिन बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है कि असली चोर कौन हैं. अपनी कुर्सी जाते देख यहां की निर्मम Government बौखला गई है.”
उन्होंने कहा कि रैली में लोगों को आने से रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई बाधाएं खड़ी की गईं. पुल बंद करवा दिए गए, गाड़ियों को रोका गया, ट्रैफिक जाम कराया गया और भाजपा के झंडे व पोस्टर तक हटवा दिए गए.
उन्होंने कहा, “आज भी इस सभा को रोकने के लिए निर्मम Government ने सारे हथियार निकाल लिए. आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दीं, ट्रैफिक जाम करवाया और भाजपा के झंडे-पोस्टर फड़वा दिए लेकिन आज के इस जनसैलाब को वे रोक नहीं पाए.”
अपने भाषण में Prime Minister मोदी ने कहा कि बंगाल में ‘महाजंगलराज’ लाने वालों के लिए अब समय खत्म होने वाला है. राज्य में कानून का राज लौटने वाला है और जो भी कानून तोड़ेगा या अत्याचार करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.
उन्होंने कहा, “बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. वो दिन दूर नहीं जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा. जो कानून तोड़ेगा और जो अत्याचार करेगा, उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. चुन-चुनकर सभी जुल्मों का हिसाब लिया जाएगा.”
उन्होंने कहा कि राज्य Government चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, अब बदलाव की आंधी को रोका नहीं जा सकता. मां दुर्गा का आशीर्वाद भाजपा व एनडीए के साथ है और यही आशीर्वाद बंगाल में परिवर्तन की ताकत बनेगा.
–आईएएनस
वीकेयू/पीएम