
New Delhi, 20 दिसंबर . एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज ने बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार पर निशाना साधा. दिल्ली के तुर्कमान गेट पर Saturday को भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन कर रही एक महिला ने बताया कि अगर Chief Minister को महिला का चेहरा ही देखना था तो वे प्यार से कहते तो हिजाब हटा दिया जाता, लेकिन उन्होंने जिस तरह से हिजाब खींचा, वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
तुर्कमान गेट पर हुए इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के नेता आले मोहम्मद इकबाल भी शामिल हुए. उन्होंने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की.
आप नेता ने से बातचीत करते हुए कहा कि हम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हैं. 10वीं बार Chief Minister बनने के बाद उन्होंने एक बार फिर घटिया राजनीति का सबूत दिया है. जो इंसान अपने राज्य की महिलाओं की इज्जत नहीं कर सकता, वह अपने परिवार की महिलाओं की भी इज्जत नहीं कर सकता.
आप नेता ने कहा कि अगर नीतीश कुमार इस्तीफा नहीं दे सकते तो कम से कम वे उस महिला से माफी मांगें.
आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि अभी तक नीतीश कुमार ने माफी नहीं मांगी है. इससे जाहिर होता है कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है.
एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो किया है, वह बहुत शर्मनाक है. उन्हें किसी भी महिला के खिलाफ ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए था. उन्हें महिला का हिजाब हटाने का कोई हक नहीं था.
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वालों को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी. उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
एक अन्य प्रदर्शनकारी महिला ने कहा कि जो लोग सीएम नीतीश कुमार का समर्थन कर रहे हैं, क्या उनकी बेटियों के साथ स्टेज पर ऐसा होता तो वे स्वीकार करते?
उन्होंने कहा कि Chief Minister नीतीश कुमार प्यार से कहते तो महिला हिजाब हटा देती, लेकिन खींचने की जरूरत नहीं थी. अगर किसी भी धर्म की बेटी के साथ ऐसा होता तो हम विरोध जरूर करते. हमारे लिए सभी की इज्जत बराबर है.
–
डीकेएम/डीकेपी