
भुवनेश्वर, 3 मई . बीजू जनता दल (बीजेडी) ने Sunday को राज्य Government पर Odisha राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ (ओएमएफईडी) द्वारा दूध की कीमतों में 4 रुपए की बढ़ोतरी को लेकर हमला बोला. पार्टी ने कहा कि ‘डबल इंजन’ Government ने उपभोक्ताओं पर भारी बोझ डाल दिया है.
क्षेत्रीय पार्टी ने आरोप लगाया कि 4 रुपए की बढ़ोतरी में से केवल 1 रुपए किसानों को मिलेगा, जबकि बाकी 3 रुपए राज्य Government अपने खजाने में ले लेगी.
पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेडी के प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक डॉ. लेनिन मोहंती ने कहा कि Government ने ओएमएफईडी दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इसमें से केवल 1 रुपए डेयरी किसानों को मिलेगा, जबकि 3 रुपए Government को मिलेंगे.
उन्होंने कहा, ”Government ने पहले किसानों को 1 रुपए अधिक देने का विज्ञापन देकर प्रचार लेने की कोशिश की थी, लेकिन अब उसकी असली मंशा सामने आ गई है. किसानों को 1 रुपए देने के नाम पर उपभोक्ताओं से 4 रुपए वसूले जा रहे हैं.”
मोहंती ने कहा कि बीजेडी ने मांग की है कि Government बढ़ी हुई पूरी राशि यानी 4 रुपए सीधे किसानों को दे. उन्होंने कहा कि पहले से ही रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है.
उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में चार बार गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जो जले पर नमक छिड़कने जैसा है और इससे जीवन-यापन की लागत और बढ़ गई है.
Odisha राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ (ओएमएफईडी) ने पूरे राज्य में दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, टोंड दूध की कीमत 50 रुपए से बढ़कर 54 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि प्रीमियम दूध अब 54 रुपए की जगह 58 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.
इसी तरह, गोल्ड प्रीमियम दूध की कीमत 56 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है और गोल्ड प्रीमियम प्लस वेरिएंट अब 60 रुपए की जगह 64 रुपए प्रति लीटर में बिकेगा.
इसके अलावा, 500 मिलीलीटर के टोंड दूध और प्रीमियम दूध के पैकेट की कीमत क्रमशः 27 रुपए और 29 रुपए कर दी गई है.
–
एएमटी/डीकेपी