सफाईकर्मी हत्या मामले में बढ़ा विवाद, विधायक कुलदीप कुमार की हिरासत पर घिरी दिल्ली पुलिस

New Delhi, 18 अगस्त . दिल्ली में एमसीडी के एक सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद शुरू हुए विवाद में आम आदमी पार्टी और दिल्ली Police आमने-सामने आ गई हैं. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने Tuesday को केंद्र Government और दिल्ली Police पर गंभीर आरोप लगाए.

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली Police ने कुलदीप कुमार को उनके घर से उठा लिया. उन्होंने यह भी दावा किया कि Police ने घर में लगे cctv कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) अपने साथ ले गई.

Tuesday को केजरीवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सीधे Prime Minister से सवाल पूछा. उन्होंने लिखा, “अगर एक विधायक को बिना किसी जानकारी के बिना किसी कारण इस तरह Police घर से उठा कर ले जा सकती है तो इस देश में आम आदमी बेचारा कहां जाए. ये देश आपकी ऐसी मनमानी बर्दाश्त नहीं करेगी.”

‘आप’ नेता संजीव झा ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज सुबह 4 बजे सादे कपड़ों में कुछ लोग आए और कुलदीप कुमार को ले गए. घर के कैमरे तोड़ दिए गए और डीवीआर भी ले लिया गया. अब दोपहर हो गई है लेकिन अभी तक पता नहीं है कि कुलदीप कुमार कहां हैं.”

संजीव झा ने बताया कि वह ढाई घंटे से डीसीपी ईस्टर्न रेंज के दफ्तर के बाहर खड़े हैं. उन्होंने कहा, “मैं डीसीपी से मिलने और बात करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा. दिल्ली Police कमिश्नर से मेरा सीधा सवाल है – क्या अब दलितों के लिए न्याय की आवाज उठाना गुनाह हो गया है? क्या हत्या के खिलाफ बोलने वाले मौजूदा विधायक को डरा कर चुप कराया जाएगा?”

उन्होंने कहा, “ये मनमानी ठीक नहीं है. Police की वर्दी और लाठी के दम पर आवाज को दबाया नहीं जा सकता.”

यह विवाद Sunday सुबह दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में ड्यूटी के दौरान एमसीडी सफाई कर्मचारी अनिल कुमार की हत्या के बाद शुरू हुआ. 24 साल के अनिल कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. cctv फुटेज में आरोपी को सफाईकर्मी पर चाकू से हमला करते देखा गया. Police ने एक दिन बाद Monday को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है.

इस हत्या के बाद हजारों सफाई कर्मचारी पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे हैं. उनकी मुख्य मांग मृतक के परिवार को न्याय और 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देना है.

‘आप’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली Police पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि Police पीड़ित परिवार पर उनकी मर्जी के खिलाफ अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रही है.

‘आप’ के अनुसार परिवार हत्या के लिए न्याय और उचित मुआवजा चाहता है, लेकिन Police उन्हें अंतिम संस्कार के लिए मजबूर कर रही है. पार्टी का आरोप है कि Police ने शव को अस्पताल से उठाकर घर पहुंचाया और फिर रिश्तेदारों पर अंतिम संस्कार का दबाव बनाया.

‘आप’ ने यह भी दावा किया कि सुबह-सुबह Police परिवार के कुछ सदस्यों को अपने साथ ले गई. पार्टी ने सवाल उठाया कि परिवार की सहमति के बिना अंतिम संस्कार की इतनी जल्दी क्यों है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मृतक एक गरीब दलित परिवार से था. ऐसे में Chief Minister रेखा गुप्ता की Government और Police को परिवार की मांग सुननी चाहिए, न कि उन पर दबाव बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार कब और कैसे होगा, इसका फैसला परिवार को लेने दीजिए.

परिवार का भी कहना है कि Police बार-बार उनसे अंतिम संस्कार पूरा करने को कह रही है, लेकिन वे पहले न्याय और दिल्ली Government से अपनी मांगों पर स्पष्ट जवाब चाहते हैं.

फिलहाल Police की ओर से कुलदीप कुमार के बारे में या cctv -डीवीआर तोड़ने के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वहीं सफाईकर्मी की हत्या के मामले में Police जांच जारी है और धरना प्रदर्शन भी चल रहा है.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment