
धमतरी, 2 जुलाई . धमतरी जिले में Police ने मात्र 48 घंटे के अंदर एक संवेदनशील हत्या मामले का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है. शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर विवाद के दौरान मां और बेटे ने मिलकर 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की.
Police अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में चौकी बिरेझर Police ने सूक्ष्म जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
घटना धमतरी जिले के थाना कुरूद अंतर्गत ग्राम गोजी की है. 29 जून 2026 को 23 वर्षीय नरसिंग साहू की संदिग्ध मौत हो गई थी. प्रारंभ में इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन Police अधीक्षक के निर्देश पर गहन जांच शुरू की गई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि मृतक की मौत गला दबाने और रस्सी से सांस रुकने की वजह से हुई है. इसके बाद Police ने हत्या का मामला दर्ज किया.
तकनीकी साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य सबूतों और गवाहों की पूछताछ से Police की जांच मृतक के भाई नरेश साहू (22) और मां कमला बाई साहू (60) तक पहुंची. Police की ओर से की गई पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल लिया.
आरोपियों ने बताया कि नरसिंग शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था. पैसे न मिलने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. आक्रोश में दोनों ने पहले हाथ से गला दबाया, फिर नारियल की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी. मृतक के जीवित होने की आशंका में उसे कीटनाशक दवा भी पिला दी. अपराध छिपाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया और परिवार वालों को आत्महत्या की झूठी कहानी सुनाई गई.
Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कुरूद में बीएनएस के तहत हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया. दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
–
डीकेएम/एबीएम