
New Delhi, 7 अप्रैल . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच Union Minister गिरिराज सिंह ने Chief Minister ममता बनर्जी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में दंगा कराने की साजिश रच रही हैं. वे जानबूझकर प्रदेश में दंगे भड़काना चाहती हैं.
New Delhi में Union Minister गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी हताश हो गई हैं. बंगाल में कानून-व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है और Supreme Court ने भी यही बात कही है. अब वह यह कहकर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही हैं कि वहां पहलगाम जैसी कोई घटना हो जाएगी.
गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं उन्हें चेतावनी दे रहा हूं कि पहलगाम जैसी घटना दोबारा नहीं हो सकती है, लेकिन वह रोहिंग्या और घुसपैठियों के कम पर बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही हैं, जो कभी पूरी नहीं होगी. रोहिंग्या मुसलमानों के साथ मिलकर टीएमसी की साजिश कभी सफल नहीं होगी. बंगाल की जनता ने यह तय कर लिया है कि वे न तो बंगाल को बांग्लादेश बनने देंगे और न ही रोहिंग्याओं को वहां रहने देंगे, इसीलिए ममता बनर्जी हताश हैं, लोगों को भड़का रही हैं और दंगे भड़काने की कोशिश कर रही हैं.
कई राज्यों के सीएम से लेकर डिप्टी सीएम और Union Minister Tuesday को भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए.
वहीं, Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में टीएमसी का शासन तुष्टीकरण की नीति पर आधारित रहा. इसने भ्रष्टाचार को बढ़ाया है, इसीलिए इस बार लोग बदलाव करेंगे और सुशासन एवं विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को चुनेंगे.
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी का दिमागी संतुलन खराब हो गया है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के लिए अब कुछ दिन ही बाकी है, चुनाव परिणाम आने के बाद यह लोग बंगाल से पलायन कर जाएंगे. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी Pakistan की मैनेजर बन बैठी है.
भाजपा नेता अमल पांडा ने कहा कि Chief Minister ममता बनर्जी दावा करती हैं कि वह India में सबसे तेज गति से विकास करती हैं, लेकिन कैसा विकास हो रहा है, यह बंगाल की जनता 15 साल से देख रही है.
भाजपा नेता रुद्रनील घोष ने कहा कि तृणमूल ने जो पाप किया है, उसका जवाब चुनाव के दौरान जनता देने के लिए तैयार है.
–
डीकेएम/डीकेपी