कोलकाता : केएमसी और लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान शुरू

कोलकाता, 20 अगस्त . कांग्रेस ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) और 2029 के Lok Sabha चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए ‘संगठन सृजन’ अभियान शुरू किया है. इस संबंध में कांग्रेस की Thursday को दो बैठकें हुई. बताया गया कि अभियान के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा और फिर आगे की प्रक्रिया होगा.

पश्चिम बंगाल की भाजपा Government को घेरते हुए कांग्रेस नेता विकार रसूल वानी ने कहा, “ये Government दो चीजों पर आई है. एक तो ये एसआईआर के जरिए वोट चोरी करके आई. दूसरा, भाजपा को आपने इतनी नफरत फैलाते हुए नहीं देखा, जितना इन्होंने यहां पर फैलाया है. ये धांधली करके जो लोग बनते हैं, वो फेल हो जाते हैं. इन्होंने खुलेआम वोट चोरी की है. ऊपरवाला इन्हें फेल करेगा. पूरे India और पश्चिम बंगाल के लोगों को पता है कि भाजपा यहां पर वोट चोरी करके और नफरत फैला कर आई है. ये Government ही विफल है.”

वंदे मातरम को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों ने ही वंदे मातरम दिया है, भाजपा वालों ने नहीं. ये मेरा एजेंडा नहीं है. वहीं, ‘संगठन सृजन’ अभियान को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा, “मैं जिला के लिए अध्यक्ष बनाने आया हूं. हमारा काम ये है कि हम पूरे जिला के कार्यकर्ताओं को बुलाकर ‘संगठन सृजन’ अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाएंगे कि कैसे फॉर्म भरना है, कैसे मिलना है और कैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है. आज (Thursday को) हमने दो बैठकें की. दो-दो जिलों को मिलाकर बैठकें की जाएंगी. सारी जानकारी देने के बाद हम फॉर्म देंगे और उसके बाद हम विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक में भी जाएंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों की बातें सुनेंगे, उनको फॉर्म देंगे और उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे. बाद में उम्मीदवारों का इंटरव्यू भी होगा. इसके बाद हम दिल्ली को अपना पैनल देंगे. दिल्ली वालों को पैनल देना पड़ता है, वहां टीम बैठती है, जिसके बाद कैंडिडेट्स फाइनल होते हैं.

केके/एबीएम

Leave a Comment