59 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही कांग्रेस: केसी वेणुगोपाल

New Delhi, 20 मई . कांग्रेस पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस के दो विधायक तमिलनाडु कैबिनट में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि 59 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है.

केसी वेणुगोपाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस विधायकों-एडवोकेट राजेश कुमार और थिरु पी. विश्वनाथन को तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल करने की मंजूरी दे दी है, और Thursday को मंत्री पद की शपथ लेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि 59 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है. मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं. हमें पूरा विश्वास है कि वे तमिलनाडु की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे, और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से निर्धारित कल्याणकारी तथा जन-हितैषी शासन की साहसिक परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य करेंगे.

तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सदस्य हैं. India के संविधान के अनुच्छेद 164(1ए) के तहत, किसी राज्य में मंत्रियों की कुल संख्या (Chief Minister सहित) विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकती. इस हिसाब से, तमिलनाडु की मंत्रिपरिषद में ज्यादा से ज्यादा 35 मंत्री हो सकते हैं.

अभी, Chief Minister विजय और नौ मंत्रियों ने शपथ ली है. ऐसे में कैबिनेट में शामिल होने के लिए अभी भी 25 और सदस्यों के लिए जगह बाकी है. गठबंधन के साथियों और सहयोगी समूहों को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के बारे में Political चर्चाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं.

तमिलनाडु विधानसभा में हाल ही में हुए फ्लोर टेस्ट में विजय Government पास हो गई है. Chief Minister विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया. सीएम को 144 विधायकों का साथ मिला है, जबकि विरोध में सिर्फ 22 वोट पड़े.

तमिलनाडु की टीवीके Government को कांग्रेस के अलावा अन्य दलों का समर्थन मिला है. प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. हालांकि, स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की वजह से उन्हें कुछ Political दलों का सपोर्ट लेना पड़ा.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment