‘कांग्रेस को परिणाम भुगतने होंगे’, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारों पर बोले भाजपा सांसद

New Delhi, 15 दिसंबर . कांग्रेस पार्टी की रैली में Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ आपत्तिजनक नारों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आने वाले समय में परिणाम भुगतने होंगे. देश की जनता उन्हें फिर से सबक सिखाएगी.

Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा कि हताशा में कांग्रेस भद्दी गालियां देने पर उतर आई है. देश की जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस गालियां देती है, तो मुझे कहना होगा कि लोगों ने पहले ही कांग्रेस पार्टी की Political कब्र खोद दी है. पूरी कांग्रेस पार्टी कब्र में जाने वाली है.”

भाजपा के सांसद अरुण गोविल ने भी पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस समर्थकों के आपत्तिजनक नारों की निंदा की. उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी किसी चीज को फेस नहीं करना चाहती है. जैसे कोई भागते-भागते गाली देते हुए जाता है, आज कांग्रेस की वही स्थिति है. लेकिन यह अच्छा नहीं है. जिस तरह के नारे लगाए, उनकी निंदा की जानी चाहिए.”

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब कोई हताश होता है तो इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करता है. पिछले दिनों संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वक्तव्य के बाद पूरा विपक्ष वॉकआउट कर चुका था. इसके बाद आपत्तिजनक नारों का इस्तेमाल किया गया.

उन्होंने कहा कि आज के समय Prime Minister मोदी के जैसी साख पूरी दुनिया में किसी की नहीं है. उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है और मैं इसकी निंदा करता हूं. अगर वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते रहे, तो जनता उन्हें एक बार फिर सबक सिखाएगी.

सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि यह विपक्षी पार्टी की हताशा का परिचायक है. लोकतंत्र में इस तरह की बातें किसी को शोभा नहीं देती हैं. पूरी रैली में ‘वोट चोरी’ के नारे लगाए गए. देश की जनता देख रही है कि कैसे विपक्षी दल अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं. आने वाले समय में विपक्षी दलों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा.

डीसीएच/

Leave a Comment