
New Delhi, 12 अप्रैल . भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल पर आधी आबादी यानी देश की महिलाओं को वंचित रखना चाहती है.
से बातचीत में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पार्टी को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का समर्थन करना चाहिए, न कि विवाद खड़ा करना चाहिए. जब यह अधिनियम पारित किया गया और महिलाओं को अधिकार दिए जा रहे थे, तब उन्हें इसमें सहयोग करना चाहिए था. कांग्रेस पार्टी आबादी के एक वर्ग को गुमराह करने और उकसाने की कोशिश कर रही है.’
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित हो चुका है और इसमें आरक्षण का प्रावधान शामिल है. तीन दिवसीय स्पेशल सत्र बुलाया गया है. Prime Minister Narendra Modi ने सभी विपक्षी नेताओं को पत्र लिखा है. उम्मीद है कि हर कोई इसका समर्थन करेगा और इसे पारित कराने में मदद करेगा. लेकिन कांग्रेस पार्टी जिस तरह का बर्ताव कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. क्या चुनाव के दौरान हर राष्ट्रीय महत्व का कार्य रोक दिया जाना चाहिए. यह इतना महत्वपूर्ण विधेयक है कि इसका चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है. कांग्रेस आधी आबादी को वंचित रखना चाहती है, जो दुखद है.
यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) पर पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यूसीसी पहले से ही कई राज्यों में लागू है. हमने इसे अपने चुनावी घोषणापत्र में एक प्रमुख प्रतिबद्धता के रूप में शामिल किया है. जब हमारी Government सत्ता में आएगी, तो हम निश्चित रूप से इसे लागू करेंगे.
पद्म विभूषण से सम्मानित दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूरी दुनिया के लोग आशा भोसले को कभी नहीं भुला पाएंगे. वह एक बेहतरीन इंसान और महान गायिका थीं. वह बहुत स्नेहपूर्ण थीं. उनका निधन अत्यंत दुखद है.
–
डीकेएम/पीएम