सीएम मोहन यादव पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा-जमीन के सौदों में मची है लूट

New Delhi, 24 जून . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव पर जमीन से जुड़े आरोपों को लेकर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. Madhya Pradesh कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 30 घंटे के अंदर इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देती है, तो इसका मतलब है कि भाजपा यह कहना चाहती है कि जो रिपोर्ट सामने आई है, वह झूठी है. ऐसे में उन्हें उस मीडिया हाउस के खिलाफ First Information Report दर्ज करानी चाहिए, जिसने यह रिपोर्ट सार्वजनिक की है. जब देशभर में मीडिया में ऐसी चर्चाएं हो रही हों और Madhya Pradesh में social media पर इसकी बाढ़ आ गई हो, तब अगर आप देश और राज्य को जवाब नहीं देते हैं, तो सवाल उठना स्वाभाविक है.

सीएम मोहन यादव पर लगे आरोपों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “Chief Minister बनने से पहले ही आपके परिवार ने सैकड़ों एकड़ जमीन खरीद ली थी. आप दिसंबर 2023 में Chief Minister बने; तारीख 13 दिसंबर थी. उससे पहले और उसके बाद खरीदी गई जमीन को देखकर ऐसा लगता है कि यह सब परिवार के फायदे के लिए किया जा रहा है, जमीन के सौदे हो रहे हैं और लूट मची है.

पवन खेड़ा ने कहा कि Chief Minister बनने के बाद, उनके परिवार ने उस इलाके में 168 एकड़ में से 111 एकड़ जमीन खरीदी, जहां महाकुंभ होने वाला है. यह जानकारी उन्हें पहले से ही थी. स्टॉक मार्केट की भाषा में इसे ‘इनसाइडर ट्रेडिंग’ कहते हैं. यह इनसाइडर ट्रेडिंग है क्योंकि आपके पास पहले से जानकारी थी. आप लगातार अपनी जमीन की होल्डिंग बढ़ा रहे हैं और अपना जमीन का बैंक बना रहे हैं.

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि Madhya Pradesh के Chief Minister भू-माफिया हैं या सीएम हैं या भाजपा में भू-माफिया होना एक मात्र आहर्ता होती है. जितनी भ्रष्ट Madhya Pradesh की Government है, उतना ही भ्रष्ट सीएम हैं. यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के लोग रामद्रोही और शिवद्रोही हैं. अयोध्या से लेकर महाकाल की नगरी तक सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है. धर्म के नाम पर धंधा किया जाता है और धर्म के नाम पर चंदा चोरी की जाती है. जो किसानों को फायदा हो सकता था, अब उन सड़कों पर मोहन यादव फायदा लेंगे. कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने आगे कहा कि मोहन यादव महंगे दामों में जमीन बेचकर फायदा लेंगे.

सीपीआई(एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा कि भाजपा के राज में विकसित India का मतलब नेता का विकास है. भाजपा नेता की ओर से राज्य में इस तरह की लूट मची है और खुद के परिवार का विकास किया जा रहा है. इससे पहले शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया था. अब नए Chief Minister की ओर से भी शुरू कर दिया गया. 300 से ज्यादा प्लाटों को खरीदकर करोड़ों रुपए परिवार में बांटे गए. यह विकास का नया चित्र है.

–

एसडी/पीएम

Leave a Comment