असामाजिक तत्वों के जरिए छात्रों के आंदोलन को हाईजैक करने की कोशिश, कांग्रेस मांगे माफी : गुलाम अली खटाना

New Delhi, 7 अगस्त . BJP MP गुलाम अली खटाना ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. छात्रों के प्रदर्शन के बीच असामाजिक तत्वों के जरिए आंदोलन को हाईजैक करने की कोशिश की.

से बातचीत में BJP MP गुलाम अली खटाना ने कहा कि कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए कि वे छात्रों के आंदोलन में असामाजिक तत्व क्यों लेकर गए और उसे हाईजैक करने की कोशिश क्यों की?

Jharkhand में छात्रों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन में क्रिमिनल की एंट्री करवा दी और Jharkhand के छात्रों से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं. वहां उनकी Government है तो बच्चों की बातों को सुनना चाहिए. Jharkhand में भी बच्चे ही प्रदर्शन कर रहे हैं, कितने दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, क्या वे बच्चे नहीं है.

प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर गुलाम अली खटाना ने कहा कि छात्रों के आंदोलन से कांग्रेस डरी हुई है और जगह-जगह जाकर कार्यक्रम कर रहे हैं. ये छात्रों की गूंज कार्यक्रम नहीं बल्कि कांग्रेस का डर है. कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि जहां-जहां इनकी Government है, वहां पेपर लीक के खिलाफ क्या किया जा रहा है, इसका जवाब देना चाहिए.

Mumbai में जेन जी से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बातचीत पर उन्होंने कहा कि केंद्र की Narendra Modi Government हमेशा बच्चों के लिए, छात्रों के लिए, छात्रों के तनाव और नया चीजों के लिए हमेशा से चिंतित रही है.

बता दें कि Friday को दोपहर में कार्यवाही फिर से शुरू होने के तुरंत बाद Lok Sabha में हंगामा और शोर-शराबा देखने को मिला. विपक्षी सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी की और गृह मंत्री की सदन में मौजूदगी की मांग की.

यह हंगामा उस गतिरोध का ही एक हिस्सा था जिसके कारण Government और विपक्ष के बीच गृह मंत्री की सदन में अनुपस्थिति को लेकर बने तनाव के चलते सदन की कार्यवाही कई दिनों से ठप पड़ी है.

दोपहर में जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो विपक्षी सदस्यों ने नारे लगाने शुरू कर दिए. इसके बाद Monday तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

एएमटी/पीएम

Leave a Comment