
सागर, 23 अप्रैल . महिला आरक्षण अधिनियम के Lok Sabha में पारित न हो पाने को लेकर Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला किया और कांग्रेस की तुलना कौरव से की. उन्होंने कहा कि द्रौपदी के चीरहरण के समय कौरव थे और अब कांग्रेसी हैं. दोनों में कोई अंतर नहीं है.
सीएम मोहन यादव ने Thursday को सागर जिले के नरयावली को बड़ी सौगात दी. उन्होंने यहां 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन किया. इस मौके पर उन्होंने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया. उन्होंने बच्चों के साथ संवाद कर उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन किया. इस मौके पर वे कांग्रेस पर भी जमकर बरसे.
उन्होंने कांग्रेस की तुलना कौरव से और द्रौपदी चीरहरण की तुलना महिला आरक्षण बिल पास न होने से की. Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की Governmentों ने माताओं-बहनों का सम्मान बढ़ाया है. माता का नाम लो तो भगवान प्रसन्न होते हैं. जब तक राधा नहीं बोलो तो कन्हैया मुस्कुराते नहीं हैं, जब तक सीता मां को याद न करो, तो भगवान राम का आशीर्वाद नहीं मिलता है. यह बातें हमें माताओं-बहनों के आदर का आभास कराती हैं.
उन्होंने कहा कि हमने पांच हजार साल पहले घटना सुनी थी कि कौरव ने भरे दरबार में द्रौपदी का चीरहरण किया था, उसी तरह अभी कुछ दिन पहले Lok Sabha में वही नाटक दोहराया गया. उस समय कौरव थे और अब कांग्रेसी हैं. दोनों में कोई अंतर नहीं है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने बहनों को अधिकार देने का जो निर्णय लिया था, कांग्रेसियों ने मुस्कुरा-मुस्कुरा कर उस निर्णय पर पानी फेर दिया. Prime Minister मोदी ने तो यहां तक कहा कि आप श्रेय ले लीजिए, मैं विज्ञापन छपवा दूंगा. तुम लोग जहां बोलोगे वहां हम तुमको श्रेय दे देंगे.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारा संगठन महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दे रहा है. हमारे प्रदेश में 17 बहनें कलेक्टर हैं. सागर की सांसद-महापौर-कलेक्टर सब बहनें हैं. उन्होंने महिलाओं से कहा कि बहनों गांठ बांधकर रखना. प्रधामंत्री Narendra Modi ने कहा कि माताएं-बहनें सब भूल सकती हैं, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलेंगी. आप कांग्रेस से हिसाब जरूर लेना. आज नहीं तो कल हम माताओं-बहनों को 33 फीसदी आरक्षण दिलाकर रहेंगे. हमारी Government ने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है. गरीब-महिला-किसान-युवा के माध्यम से हम देश का भी विकास करना चाहते हैं और प्रदेश का भी विकास करना चाहते हैं. हम किसानों के लिए हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोग सबकुछ कर सकते थे, लेकिन पानी के अभाव में यहां पलायन होता था. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान चल रहा है. इस अभियान से पूरे बुंदेलखंड को हर चीज के लिए पानी मिलेगा. यहां किसानों के साथ-साथ उद्योगों के लिए भी पानी मिलेगा. हम 5 रुपए में किसानों को बिजली का कनेक्शन देंगे. जब 2250 रुपए गेहूं का एमएसपी था, तब हमने 150 रुपए बोनस दिया. इस साल हम 2625 रुपए क्विंटल गेहूं खरीद रहे हैं. कांग्रेस को चिंता नहीं करनी चाहिए, हमारी Government 2700 रुपए क्विंटल पर भी गेहूं खरीदेगी.
–
एसएनपी/डीकेपी