
Bhopal , 4 दिसंबर . Madhya Pradesh के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस विधायक बंदर का मास्क पहने हुए और हाथ में उस्तरा भी लिए दिखे.
Madhya Pradesh के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने भाजपा Government की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. Government की नीतियों एवं निर्णयों के खिलाफ अपनी आपत्ति को दर्ज कराते हुए कांग्रेस विधायक दल ने “बंदर के हाथ में उस्तरा” कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन किया.
कांग्रेस का कहना है कि उनके इस प्रदर्शन का उद्देश्य यह बताना था कि भाजपा Government के हाथ में सत्ता का उस्तरा आ जाने से वह प्रदेश की जनता के हितों को निरंतर चोट पहुंचा रही है.
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बंदर रूपी भाजपा Government के हाथ में उस्तरा आ गया है और वह युवाओं के रोजगार, प्रदेश की स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर बेरहमी से उस्तरा चला रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं, कानून-व्यवस्था अस्त-व्यस्त है और किसान न्याय और अधिकारों के लिए तरस रहे हैं.
कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि राज्य Government जनता की मूल समस्याओं से मुंह मोड़कर केवल Political स्टंट में लगी है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल जनता की आवाज बनकर हर मोर्चे पर Government को कटघरे में खड़ा करता रहेगा. कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह प्रदेश की जनता के हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर विधानसभा तक संघर्ष जारी रखेगी.
Madhya Pradesh विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस लगातार जनसमस्याओं को लेकर अनोखा प्रदर्शन कर रही है. इससे पहले कांग्रेस विधायक किसानों की समस्याओं को लेकर ‘चिड़िया चुग गई खेत’ की झांकी के साथ प्रदर्शन कर चुके हैं.
–
एसएनपी/एसके