नक्सलवाद नहीं, कांग्रेस पार्टी देश में आजादी लाई: अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

New Delhi, 30 मार्च . पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद वाले बयान पर पलटवार किया. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि कांग्रेस देश में आजादी लाई; देश के लिए भाजपा ने क्या किया?

Lok Sabha में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर कहा कि नक्सलवाद को कांग्रेस ने पाला पोसा था और हम इसे खत्म कर रहे हैं.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस इस देश में आजादी लेकर आई, आपने इस देश के लिए अपनी सबसे छोटी उंगली भी नहीं कटवाई, और कांग्रेस पार्टी ने शहादतें दीं, और खासकर गांधी परिवार ने अपने लोगों को इस देश के लिए कुर्बान किया है. उनके लिए ऐसी टीका टिप्पणी करना गृह मंत्री साहब के लिए अच्छी बात नहीं है. दुनिया जानती है कि नक्सलवाद खत्म हुआ है या नहीं है; सिर्फ आंकड़े देने से क्या होता है? देश के हालात दुनिया जानती है; भाषण देना, यह तो भाजपा इसमें माहिर है. प्रचार प्रसार करने में भाजपा के लोग बहुत माहिर हैं.

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि गृह मंत्री यह कह सकते हैं कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कोशिश की हैं, लेकिन किसी Government पर इल्जाम लगाना ठीक नहीं है. यह गलत बात है.

बताते चलें कि Lok Sabha में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज बस्तर से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है. बस्तर के हर गांव में स्कूल बनाने की मुहिम चली. बस्तर के हर गांव में राशन की दुकान खोलने की मुहिम चली. मैं इतना ही पूछना चाहता हूं, नक्सलवाद का जो लोग यहां पर वकालत कर रहे थे, ये 70 से अब तक क्यों नहीं मिला? 2014 में Narendra Modi की Government आने के बाद देश के हर गरीब को घर मिला, गैस मिला, शुद्ध पीने का पानी मिला, 5 लाख तक का स्वास्थ्य का बीमा मिला, प्रति व्यक्ति, प्रतिमाह 5 किलो मुफ्त अनाज मिला. लेकिन ये बस्तर वाले क्यों छूट गए थे? मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि सत्य को झूठलाया जा रहा है. ये बस्तर वाले इसलिए छूट गए थे, क्योंकि वहां लाल आतंक की परछाई थी, इसलिए वहां विकास नहीं पहुंचा. मोदी Government में आज वो परछाई हट गई है, और इसलिए आज बस्तर विकसित हो रहा है.

डीकेएम/डीएससी

Leave a Comment