कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कभी वंदे मातरम पर चर्चा नहीं की: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

New Delhi, 9 दिसंबर . BJP MP जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में जो कार्य हमारी Government कर रही है, वंदे मातरम पर चर्चा हो रही है, वह कार्य कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में नहीं किया, जबकि कांग्रेस को वंदे मातरम पर चर्चा करनी चाहिए थी.

New Delhi में BJP MP ने से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस को देश के असली मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है. अब असली मुद्दे देश के सामने लाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को 150 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन इतने दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने कभी इस पर चर्चा तक नहीं की.

Prime Minister मोदी ने अपने अभिभाषण में ठीक कहा था कि जब वंदे मातरम के सौ साल पूरे हुए तो देश इमरजेंसी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था. उस समय, संविधान का गला घोंटा गया था और जो लोग देशप्रेम के लिए जीते और मरते थे, उन्हें जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया गया था. इमरजेंसी हमारे इतिहास का एक काला अध्याय था. अब हमारे पास वंदे मातरम की महानता को फिर से बहाल करने का मौका है, और मेरा मानना है कि इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के ऐतिहासिक मौके के गवाह बन रहे हैं.

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने वही बात कही है जो कांग्रेस ने देश के साथ किया. देश को वंदे मातरम की भावना को समझने और जानने की जरूरत है. इस गीत के लिए हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई में कुर्बानी दी थी. वंदे मातरम के प्रति हमारा सम्मान स्वाभाविक है.

उन्होंने आगे कहा कि जिस मंत्र ने, जिस जयघोष ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को ऊर्जा और प्रेरणा दी थी, त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया था, उस पवित्र ‘वंदे मातरम’ का पुण्य स्मरण करना इस सदन में हम सबका बहुत बड़ा सौभाग्य है.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment