ममता बनर्जी के बयान को कांग्रेस सांसद ने ठहराया गलत, बोले- न हो लोगों को उलझाने का काम

New Delhi, 12 . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी के ‘महिलाओं को लड़ाई के लिए तैयार रहने’ वाले बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल की Chief Minister हैं, जिन्हें अपने नागरिकों के बारे में पता होना चाहिए.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने से बातचीत में कहा, “ममता बनर्जी भगाने की बात गलत कह रही हैं. लोगों को उलझाने का काम क्यों? आप Chief Minister हैं और राज्य में यह काम आपका है कि कौन भारतीय नागरिक है.” इमरान मसूद ने यह भी कहा कि बांग्लादेशियों के नाम पर झूठा नैरेटिव फैलाया जा रहा है.

टीएमसी सांसद सौगत रॉय पर संसद में ई-सिगरेट पीने के आरोप को लेकर इमरान मसूद ने कहा, “संसद में अगर वह ई-सिगरेट पी रहे हैं तो यह अच्छी बात नहीं है.”

Chief Minister ममता बनर्जी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी हमलावर है. इसी कड़ी में BJP MP मनोज तिग्गा ने कहा, “पश्चिम बंगाल में Chief Minister ममता बनर्जी और उनके नेता लोगों में तनाव का माहौल बनाने के लिए भड़काऊ बयान देते हैं. इसका मुख्य कारण यह है कि ममता बनर्जी हारने को लेकर परेशान हैं, क्योंकि लोग 2026 के आम चुनावों के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं.”

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता वामपंथियों और कांग्रेस को पहले ही रिजेक्ट कर चुकी है. इस बार तृणमूल कांग्रेस का बंगाल से सफाया होने वाला है. इसी डर के कारण ममता बनर्जी भड़काऊ बयान दे रही हैं.

BJP MP ने यह भी आरोप लगाए कि ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर राज्य की जनता में भ्रम फैला रही हैं. इसी के जरिए वह लोगों को भड़काना चाहती हैं.

ममता बनर्जी के बयान पर जदयू के सांसद संजय कुमार झा ने कहा, “Chief Minister जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं, वह उनकी घबराहट को दिखाती है. बिहार में एक महीने में एक बड़ी एक्सरसाइज की गई और किसी भी बीएलओ के सुसाइड की कोई शिकायत नहीं मिली. बिहार में किसी वैध मतदाता का वोट नहीं कटा.”

डीसीएच/

Leave a Comment