कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू को भेजा लीगल नोटिस

चंडीगढ़, 9 दिसंबर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को कानूनी नोटिस भेजा है. यह नोटिस उनके द्वारा 7 और 8 दिसंबर को दिए गए उन बयानों के खिलाफ है, जिनमें रंधावा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे.

नोटिस के अनुसार, नवजोत कौर सिद्धू ने मीडिया में दावा किया था कि Rajasthan में कांग्रेस के प्रभारी रहते हुए रंधावा ने पार्टी टिकटों के वितरण में पैसों का लेनदेन किया और कथित भ्रष्टाचार किया. रंधावा की ओर से कहा गया है कि ये आरोप पूरी तरह झूठे, निराधार और दुर्भावना से प्रेरित हैं.

नोटिस में कहा गया है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा का एक लंबा Political अनुभव रहा है. वे पंजाब के पूर्व उपChief Minister , पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं.

उनका कहना है कि सिद्धू के बयान से उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है. मानसिक पीड़ा हुई है. लोगों के बीच गलत संदेश गया है. Political प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और यह सब जानबूझकर किया गया मानहानि का प्रयास है.

कानूनी नोटिस में नवजोत कौर सिद्धू को सात दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी जारी करने, उन्हीं मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर माफी प्रकाशित करने, जहां आरोप लगाए गए थे और आगे से कोई भी आरोप दोबारा न दोहराने की मांग की गई है.

नोटिस के मुताबिक, यदि सात दिन में माफी नहीं दी गई, तो रंधावा कानूनी प्रावधानों के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे. नोटिस में कहा गया है कि सिद्धू सभी कानूनी परिणामों, हर्जाने और खर्चों के लिए जिम्मेदार होंगी.

दोनों नेताओं (रंधावा और सिद्धू) के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण माने जाते रहे हैं. अब इस कानूनी नोटिस के बाद तनाव और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment