
New Delhi, 27 जून . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने Saturday को राम मंदिर चंदा विवाद, India की विदेश नीति समेत कई मुद्दों पर अपनी बातें रखीं. India की विदेश नीति और कूटनीति को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश की अंतरराष्ट्रीय स्थिति पहले की तुलना में कमजोर हुई है.
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा है कि India पहले किस स्थिति में खड़ा था और आज कहां खड़ा है. कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने विदेश नीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यों के साथ सामने रखा और वर्तमान Government ने India की विदेश नीति तथा कूटनीति का मजाक बना दिया है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा दिए गए उस बयान पर, जिसमें उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप को करीबी मित्र बताते हुए अगले वर्ष ट्रंप के India दौरे की संभावना जताई थी, इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने आरोप लगाया कि Government ने India के बाजार और आर्थिक हितों के साथ समझौता किया है. यदि India का व्यापारी और किसान नुकसान की स्थिति में पहुंचता है और अमेरिका का बाजार मजबूत होता है, तो स्वाभाविक रूप से अमेरिकी नेतृत्व India Government की प्रशंसा करेगा.
आरएसएस को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह उनका और उनके संगठन का आंतरिक विषय है. हालांकि, संघ की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी विचारधारा, जो समाज में नफरत फैलाने का काम करती हो, देश और देशवासियों के लिए हितकारी नहीं हो सकती.
राम मंदिर चंदा चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले पर मसूद ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब मंदिरों को लूटने वाले नए लोग सामने आए हैं. मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है और वास्तविक जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है. जिन लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है या जेल भेजा जा रहा है, वे इतने बड़े स्तर की कथित वित्तीय अनियमितता को अंजाम देने की क्षमता नहीं रखते. छोटे कर्मचारियों और सहयोगियों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि असली जिम्मेदार लोगों तक जांच नहीं पहुंच रही.
कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के फैसले पर इमरान मसूद ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक संगठनात्मक निर्णय है. उन्होंने गौतम को एक प्रभावशाली दलित चेहरा बताते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से पार्टी को निश्चित रूप से Political लाभ मिलेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी.
उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोई सकारात्मक उपलब्धि होती है तो उसका श्रेय लेने में Government आगे रहती है, लेकिन जब किसी मामले में आलोचना होती है तो उस पर प्रतिक्रिया देने से बचा जाता है.
–
पीएसके/एबीएम