
हैदराबाद, 29 मई . तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने Friday को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचसीएम) चुनावों में राज्य के वोटरों को आकर्षित करने के लिए तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व Chief Minister एनटीआर की बात कर रही है.
उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि उसने इतने सालों तक एनटी रामा राव (एनटीआर) की मूर्तियां क्यों नहीं लगवाईं?
राज्य भाजपा प्रमुख Thursday को हैदराबाद में Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी द्वारा एनटीआर की जयंती के मौके पर उनकी मूर्ति के अनावरण पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.
एनटीआर (जो एक लोकप्रिय Actor से राजनेता बने थे) टीडीपी के संस्थापक थे और उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में अविभाजित आंध्र प्रदेश के Chief Minister के रूप में कार्य किया था.
राज्य भाजपा कार्यालय में एक बैठक को संबोधित करते हुए रामचंद्र राव ने कहा कि कांग्रेस ने हर चुनाव से पहले वोटों के लिए Political नाटक करने की आदत बना ली है.
उन्होंने कहा कि जुबली हिल्स उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं ने मुस्लिम वोटों को लुभाने के लिए टिप्पणी की थी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब मुस्लिम, मुस्लिम का मतलब कांग्रेस है. अब, जीएचएमसी चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अचानक आंध्र प्रदेश के वोटरों को आकर्षित करने के लिए एनटीआर की बात करनी शुरू कर दी है.
रामचंद्र राव ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी से पूछ रहा हूं कि उन्होंने इतने सालों तक एनटीआर गारू की मूर्ति क्यों नहीं लगवाई? उन्होंने उनकी विरासत का सम्मान क्यों नहीं किया? कांग्रेस के पास एनटीआर गारू के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, न ही उनके पास उनकी विरासत पर अपना दावा करने की कोई योग्यता है.”
भाजपा नेता ने याद दिलाया कि यह एनटीआर ही थे, जिन्होंने सबसे पहले ‘कांग्रेस-मुक्त भारत’ का नारा दिया था. आज, भाजपा उसी दिशा में पूरी निष्ठा से काम कर रही है. रामचंद्र राव ने कर्नाटक के Chief Minister पद से सिद्दारमैया को हटाने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की.
भाजपा नेता ने कहा, “जहां भी देखो राहुल गांधी ओबीसी के बारे में बात करते हैं, चाहे वह संसद के अंदर हो या बाहर, लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने अपने एकमात्र ओबीसी Chief Minister (सिद्दारमैया) को भी हटा दिया है. आज देश में कांग्रेस पार्टी के जो चार Chief Minister हैं, उनमें से एक भी ओबीसी कैटेगरी का नहीं है.”
उन्होंने राज्य में कांग्रेस Government की किसानों से धान और दूसरे अनाज की खरीद के मामले में आलोचना की.
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अनाज खरीद केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी, ट्रकों की अनुपलब्धता और तिरपालों की कमी के कारण किसानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ भाजपा के अभियान की वजह से ही मुमकिन हुआ कि राज्य Government, जो गहरी नींद में सो रही थी, आखिरकार जवाब देने पर मजबूर हो गई.
रामचंद्र राव ने कहा कि पिछले 12 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र Government ने तेलंगाना के विकास के लिए लगभग 13 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए हैं.
उन्होंने कहा, “रामागुंडम फर्टिलाइजर प्लांट का पुनरुद्धार, वारंगल कोच फैक्ट्री, मुलुगु सम्मक्का-सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, एम्स बीबीनगर, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, हैदराबाद रीजनल रिंग रोड, मेट्रो विस्तार, और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम सेवाएं, ये सभी सिर्फ Prime Minister Narendra Modi की पहल से ही संभव हो पाया.”
भाजपा नेता ने कहा, “कांग्रेस अब एक ‘कमीशन पार्टी’ बन गई है. सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सुशासन और विकास के लिए समर्पित है. भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सेवा, त्याग और मातृभूमि के प्रति निस्वार्थ समर्पण के आदर्शों पर बनी है.”
–
वीकेयू/डीकेपी