
New Delhi, 24 मई . भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पश्चिम बंगाल के बकरीद की छुट्टी में संशोधन के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लंबे समय से टीएमसी हिंदुओं पर अत्याचार कर रही थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस गालियों की पार्टी बन गई है.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ First Information Report दर्ज होने पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने से बातचीत में कहा, “कांग्रेस गांधीवादी मूल्यों की बजाय गालियों की पार्टी बन गई है. राहुल गांधी ने हाल ही में Prime Minister को ‘अपशब्द’ कहा था, जिसके बाद उनके करीबी सहयोगी अजय राय ने कथित तौर पर Prime Minister के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. बाद में उन्होंने दावा किया कि यह एआई या अन्य कारणों से हुआ था. उनके पुराने रिकॉर्ड को देखें तो वह गालियों से भरा पड़ा है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने Prime Minister के खिलाफ 150 से अधिक अपशब्दों का प्रयोग किया है, क्योंकि वह ओबीसी और गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.”
शहजाद पूनावाला ने कहा, “लंबे समय तक टीएमसी की Government ने मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए हिंदुओं के साथ अन्याय किया. हिंदुओं के पर्व पर धारा 144 लगाना, यात्रा निकलने न देना और छुट्टियां रद्द कर दी जाती थीं. वहीं, मुस्लिम समुदाय के त्योहारों पर कई दिनों तक छुट्टियां घोषित की जाती थी. अब भाजपा की Government ने तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. सुवेंदु अधिकारी की Government घुसपैठियों के खिलाफ कदम उठा रही है. इसके साथ मदरसों और स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किया गया है. आज पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का उतना ही अधिकार है, जितना बाकी समुदायों का है. भाजपा सबके लिए काम करती है और सबके साथ न्याय करती है.”
सपा-कांग्रेस में तनाव को लेकर पूनावाला ने कहा, “Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच दरार एक बार फिर गहरी हो गई है. अखिलेश यादव ने संकेत दिया है कि गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा जगह नहीं मिलेगी. इस पर इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी ही असली नेता हैं, इस तरह उन्होंने परोक्ष रूप से अखिलेश यादव के रुख को चुनौती दी. इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि Samajwadi Party सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उनका ध्यान सिर्फ सीटें जीतने पर नहीं बल्कि जीत पर है. इंडी गठबंधन के पास कोई स्पष्ट लक्ष्य और दृष्टिकोण नहीं है. गठबंधन में कमीशन, करप्शन, एंबिशन और डिवीजन फॉर पोजिशन है. कांग्रेस ने डीएमके, टीएमसी, शिवसेना यूबीटी, आरजेडी और जेएमएम को धोखा दिया, जिससे अखिलेश यादव सावधान हो गए.”
–
ओपी/पीएम