केन-बेतवा परियोजना पर कांग्रेस हमलावर तो भाजपा ने उनकी नीयत पर उठाए सवाल

Bhopal , 11 मई . Madhya Pradesh के बुंदेलखंड क्षेत्र में नदी जोड़ो योजना के तहत केन बेतवा-परियोजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है. इस मुद्दे पर कांग्रेस राज्य Government पर हमलावर है और आदिवासियों के साथ अत्याचार होने का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा कांग्रेस की नीयत पर ही सवाल उठा रही है.

बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए देश की पहली नदी जोड़ो योजना केन बेतवा परियोजना का काम प्रगति पर है और भूमि अधिग्रहण भी किया जा रहा है. इसको लेकर कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अधिग्रहण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात करने पन्ना पहुंचे. पटवारी पन्ना जिले के विश्रामगंज एवं बालूपुर क्षेत्र का दौरा कर केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों एवं किसानों से मुलाकात की.

इस दौरान उन्होंने विस्थापन, अपर्याप्त मुआवजा, आवासीय संकट और डैम निर्माण से उत्पन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की बात सुनी तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके हक़, सम्मान और न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी.

पटवारी ने कहा कि वे स्वयं राहुल गांधी के संदेश के साथ उनकी समस्याएं सुनने पहुंचे हैं. राहुल गांधी आदिवासियों, किसानों और कमजोर वर्गों की आवाज को हमेशा प्राथमिकता देते हैं और आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं भी प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचेंगे.

पटवारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से परियोजना से प्रभावित परिवारों की वास्तविक संख्या, मुआवजे की स्थिति तथा पुनर्वास की पूरी जानकारी मांगी और कहा कि यदि एक परिवार में तीन वयस्क बेटे हैं तो सभी को अलग परिवार मानकर उनका अधिकार सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि भाजपा Government प्रभावित परिवारों को मकान के नाम पर मात्र एक लाख रुपये देने की बात करती है, जबकि वर्तमान समय में इतने पैसे में छोटा प्लॉट तक नहीं खरीदा जा सकता. जिस क्षेत्र में 10 लाख रुपये से कम में प्लॉट उपलब्ध नहीं है, वहां आदिवासी और गरीब परिवारों को नाममात्र का मुआवजा देकर उजाड़ा जा रहा है. यह आदिवासियों और किसानों के साथ अन्याय है.

पटवारी ने कहा कि Chief Minister मोहन यादव बड़े-बड़े मंचों से भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने की बात करते हैं, लेकिन केन-बेतवा परियोजना में आदिवासियों की ज़मीन को कौड़ियों के भाव अधिग्रहित किया जा रहा है. भाजपा Government 21वीं सदी में भी आदिवासियों से जल, जंगल और जमीन छीनने का काम कर रही है.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस के आंदोलन पर सवाल उठाया है और कहा है कि बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर कांग्रेस केवल विकास कार्यों में बाधा डालने का काम कर रही है. 2003 से पहले जब कांग्रेस की Government थी, तब बुंदेलखंड सूखा, बेरोजगारी और पलायन की पहचान बन चुका था. किसानों के खेत सूखे पड़े रहते थे, युवाओं को रोजगार के लिए गांव छोड़ना पड़ता था और सिंचाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी.

उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी Government ने बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है. सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ा है, जल संरचनाओं का विस्तार हुआ है, किसानों की आय बढ़ी है और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं. जिन इलाकों में कभी पानी संकट था, वहां अब खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंच रहा है.

उन्‍होंने कहा कि ऐसे समय में कांग्रेस और जीतू पटवारी का विरोध यह दर्शाता है कि उन्हें बुंदेलखंड का विकास रास नहीं आ रहा. भाजपा Government किसानों के हित, क्षेत्र के विकास और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment