
दिल्ली, 8 फरवरी . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि देश के आर्थिक, ढांचागत, सामाजिक और ग्लोबल फैसलों पर भरोसा दिखाने के बजाय कांग्रेस और राहुल गांधी झूठ, धोखे और अविश्वास का कैंपेन चलाते हैं. भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर उठते सवालों पर भी भाजपा नेताओं ने जवाब दिया है.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने से बात करते हुए कहा, “जब भी India मजबूत फैसले लेता है और तरक्की की छलांग लगाता है, तब-तब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी बिना तथ्यों के देश की छवि खराब करने की साजिश करते हैं. राहुल गांधी लगातार विदेश टूलकिट के माध्यम से India के खिलाफ नैरेटिव को आगे बढ़ाते हैं. वह India के विरोधियों को ताकत देने की कोशिश करते हैं.”
उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक, वैश्विक और सामाजिक फैसलों पर भरोसे की बजाय विपक्षी नेता भ्रम, झूठ और अविश्वास फैलाने का अभियान चलाते हैं. बढ़ते हुए India और शक्तिशाली के नए अवसरों में राहुल गांधी को सहजता महसूस नहीं होती है, बल्कि भ्रष्टाचारी और वंशवादी अस्तित्व का खतरा दिखाई देता है. तरुण चुघ ने कहा, “जब देश Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, मजबूत विदेश नीति और दुनिया के हर कोने में व्यापार के नए समझौते करता है, तब राहुल गांधी और कांग्रेस नकारात्मक राजनीति की दिशा में निराशा फैलाने का काम कर रहे हैं.”
तरुण चुघ ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने India के खिलाफ काम करने की सुपारी ली हुई है.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि अमेरिका और India के बीच मजबूत रिश्तों की वजह से कई चीजों पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गया है. India में काफी इन्वेस्टमेंट हो रहा है. India एक बड़ा एक्सपोर्ट करने वाला देश है और इसके ह्यूमन रिसोर्स बहुत बड़ी पूंजी हैं. सबका ध्यान India पर है, क्योंकि Prime Minister Narendra Modi रास्ता दिखा रहे हैं.
–
डीसीएच/