कांग्रेस और विपक्षी दलों का सिर्फ जनता को गुमराह करने का एजेंडा: दानिश आजाद अंसारी

Lucknow, 1 जुलाई . उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया, Governmentों के खिलाफ विपक्ष के दावों और वक्फ संपत्ति के दस्तावेजों को अपडेट करने सहित विभिन्न राजनितिक मुद्दों पर टिप्पणी की.

विपक्ष के एसआईआर विरोध पर कांग्रेस द्वारा सीजेआई को लिखे पत्र पर दानिश आजाद अंसारी ने से बातचीत में कहा, “कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों का सिर्फ जनता को गुमराह करने का एजेंडा है. एसआईआर के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हो, यह चुनाव आयुक्त की मंशा थी, जो जमीनी स्तर पर दिखाई भी दी. जिन प्रदेशों में एसआईआर के चुनाव हुए, वहां सकारात्मक परिणाम देखने को मिले और वोटिंग प्रतिशत बढ़ा. एसआईआर वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की प्रक्रिया है. इसके बारे में विपक्ष लगातार भ्रम फैलाकर साबित करना चाह रहा है कि उसके पास कोई एजेंडा नहीं बचा है. जनता के दिलों में विपक्ष के प्रति कोई विश्वास नहीं है. विपक्ष जनता को गुमराह कर अपनी Political रोटियां सेकना चाह रहा है.

अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि 2027 में यूपी से भाजपा Government हारेगी, वहीं राहुल गांधी केंद्र से भाजपा के हारने की बात कह रहे हैं. इस पर दानिश आजाद ने कहा, “इन दलों के नेताओं ने ऐसे दावे 2017, 2019, 2022 और 2024 में किए, जो फेल साबित हुए. Samajwadi Party और कांग्रेस को हर चुनाव में ‘मुंह की खानी’ पड़ी. जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं कांग्रेस जीतने के दावे करती है लेकिन परिणाम विपरीत ही आता है. जहां पर कांग्रेस या विपक्षी पार्टियां जीतीं तो वहां चुनाव और एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाया. जनता के जनादेश का अपमान करना विपक्ष को भारी पड़ रहा है.”

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को बंद करने पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, “उत्तराखंड Government ने मदरसा शिक्षा को अपग्रेड किया है. अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के जरिए Government अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देगी, जो एक अच्छा कदम है.”

मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी कहते हैं, “जब हमारी Government वक्फ (संशोधन) एक्ट लेकर आई, तो मकसद वक्फ संपत्तियों को डिजिटाइज करना और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाना था. इसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे हटाना, इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों को ठीक करना और सही ऑडिटिंग सुनिश्चित करना था ताकि वक्फ संपत्तियों से होने वाली आय बढ़ाई जा सके.”

Prime Minister Narendra Modi की ईरानी President मसूद पेजेश्कियन के साथ फोन पर हुई बातचीत पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने India की तरक्की के लिए अविश्वसनीय लगन और मेहनत से काम किया है. 2014 के बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India की प्रतिष्ठा, सम्मान और स्वीकार्यता बढ़ी है.”

–

ओपी/एएस

Leave a Comment