कूटनीतिक में देरी होने से पैदा हो जाती हैं जटिलताएं, हालात जल्द होंगे सामान्य : मनोज झा

New Delhi, 14 मार्च . राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा ने भारत-ईरान के बीच हाल में हुई कूटनीतिक बातचीत और मेरठ में सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए Police प्रशासन के बयान पर प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने से कहा कि इन मुद्दों को बहुत सरल तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए और कूटनीति में समय पर संवाद बेहद महत्वपूर्ण होता है. यह मामला India की कूटनीतिक परंपरा और नैतिक विरासत से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि संसद सत्र के दौरान इस मुद्दे पर कोई सवाल नहीं उठाया गया था, लेकिन उन्होंने इस विषय पर कई अखबारों में लिखा था.

उन्होंने कहा, “यह India की सभ्यतागत विरासत का हिस्सा है, एक नैतिक धरोहर, जिसे हमारी कूटनीति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.”

मनोज झा ने यह भी कहा कि देर आए दुरुस्त आए. पिछले दो दिनों में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने समकक्षों से पांच बार बातचीत की है. पीएम मोदी ने भी ईरान के President से बात की.

उन्होंने कहा, “कभी-कभी कूटनीतिक में देरी होने से कई तरह की जटिलताएं पैदा हो जाती हैं. लेकिन, अब चीजें सही दिशा में बढ़ रही हैं और उम्मीद है कि जल्द ही हालात सामान्य होंगे, क्योंकि संकट साफ दिखाई दे रहा है.”

वहीं, मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर चेतावनी और First Information Report के आदेश पर भी मनोज झा ने प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा कि इसके लिए सिर्फ अधिकारियों को दोष नहीं देना चाहिए, बल्कि मौजूदा Political माहौल भी इसके पीछे एक बड़ा कारण है.

मनोज झा ने कहा, “एसएसपी को दोष मत दीजिए. जब राजनीति का लक्ष्य नफरत फैलाना बन जाता है, तब ऐसी बातें सामने आती हैं.”

उन्होंने यह भी कहा कि आमतौर पर लोग इस तरह सड़क पर नमाज नहीं पढ़ते. ईद की नमाज आम तौर पर तय समय और तय जगह पर होती है.

उन्होंने कहा, “अगर कोई वरिष्ठ अधिकारी इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करता है तो साफ है कि इससे Political लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है.”

मनोज झा ने आगे कहा कि हाल ही में उन्होंने संभल में एक Police अधिकारी का बयान भी सुना था और उन्हें लगता है कि देश के माहौल में जो जहर घुल गया है, वह अब लोगों की भाषा में भी दिखाई देने लगा है.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment