
अयोध्या, 10 जुलाई . राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर सियासी घमासान के बीच Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Friday को अयोध्या से Samajwadi Party और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के पुराने विवाद को फिर उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए आस्था के साथ खिलवाड़ किया. उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई Government दिल्ली की जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा सकती है.
Chief Minister ने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या के विकास को वर्षों तक रोके रखा, वही आज दिखावा कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन Government ने अयोध्या में वह परिवर्तन कर दिखाया है, जो पिछले 500 वर्षों में संभव नहीं हो पाया. इस दौरान उन्होंने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 432 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के बीकापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो लोग आस्था और रामभक्ति की बातें करते हैं, वही कभी हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम करते थे. यह आस्था के साथ खिलवाड़ था. उन्होंने सवाल किया, “क्या कोई Government दिल्ली की जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा सकती है?” हनुमानगढ़ी में ऐसा कराना सपा और कांग्रेस का पाप था, जिसे प्रदेश की जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया.
राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर हाल के विवादों का बिना नाम लिए जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग आस्था के मुद्दों पर केवल राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा Government ने अयोध्या के विकास और उसकी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने का काम किया है. जिन लोगों ने वर्षों तक राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं और रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं.
Chief Minister ने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या विकास से वंचित रही. Samajwadi Party और कांग्रेस की Governmentों ने न तो यहां के धार्मिक महत्व का सम्मान किया और न ही बुनियादी विकास पर ध्यान दिया. पहले सरयू नदी प्रदूषित रहती थी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव था और अयोध्या की पहचान उपेक्षा से जुड़ी हुई थी, लेकिन डबल इंजन Government ने इसकी तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं. आज अयोध्या महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के माध्यम से देश-दुनिया से जुड़ चुकी है. आधुनिक सड़कें, बेहतर रेलवे संपर्क, घाटों का सौंदर्यीकरण और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा अयोध्या को नई पहचान दे रहा है.
उन्होंने कहा कि Samajwadi Party एयरपोर्ट निर्माण का भी विरोध करती थी और लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती थी, लेकिन आज वही एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों को अयोध्या से जोड़ रहा है. अगर नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो तो विकास अपने आप होता है. जब प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान का आशीर्वाद मिलता है तो कार्यों में कोई बाधा नहीं आती. डबल इंजन Government ने अयोध्या में वह कर दिखाया है, जो पिछले 500 वर्षों में संभव नहीं हो सका. आज अयोध्या विकास, विरासत और आध्यात्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बन रही है.
सीएम योगी ने विपक्ष पर भगवान राम से जुड़े स्थलों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और निषादराज गुह के नाम पर बनाए गए रैन बसेरे तक का विरोध किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज गुह के मिलन स्थल की भूमि को वक्फ के नाम पर कब्जाने की कोशिश भी की गई थी. जनता ने अब विकास और विरासत के मॉडल को स्वीकार किया है. अयोध्या इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां धार्मिक आस्था के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने विभिन्न Governmentी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और सहायता राशि वितरित की तथा पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि प्रदेश Government विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है.
–
विकेटी/एसके