हाथरस में सीएम योगी का अखिलेश पर वार, कहा- ‘एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी’

हाथरस, 28 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में 548 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान Samajwadi Party और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनकी Government में रामभक्तों पर गोलियां चलीं, उन्हें अयोध्या के विकास की चिंता करने का नैतिक अधिकार नहीं है.

सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या को किसी से पहचान लेने की जरूरत नहीं है. आप इसकी चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए और एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी. अगर सचमुच आप खुद को धार्मिक साबित करना चाहते हैं तो मथुरा-वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी खुलकर बोलिए, राम जन्मभूमि की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का अभियान चलना चाहिए.

Chief Minister ने मोहर्रम जुलूसों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कानून के दायरे में सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होते हैं और किसी गरीब का घर या छज्जा हटाकर ताजिए नहीं निकाले जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन Government ने उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त, माफिया मुक्त और विकास की नई दिशा देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश दंगों, कर्फ्यू और अराजकता के लिए बदनाम था जबकि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है.

उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश में हजारों मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकले और कहीं भी उपद्रव की स्थिति नहीं बनी. Government की स्पष्ट नीति है कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर किसी गरीब का मकान, छज्जा या झोपड़ी नहीं हटाई जाएगी. आवश्यकता होने पर ताजिए की ऊंचाई कम की जा सकती है लेकिन आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं से समझौता नहीं होगा.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को आज अयोध्या की याद आ रही है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में अयोध्या का वैभव पुनर्स्थापित हुआ है और यह त्रेतायुग की स्मृतियों को साकार कर रही है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि Samajwadi Party की Government में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाए गए और धार्मिक आयोजनों को भी बाधित किया गया था. इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए आपातकाल को संविधान पर सबसे बड़ा प्रहार बताया. उन्होंने कहा कि आज Samajwadi Party उसी कांग्रेस के साथ खड़ी है, जिसने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था.

विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा क्षेत्रों में चल रहीं परियोजनाएं जिले के विकास को नई गति देंगी. उन्होंने किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग सेंटर, बेहतर बीज और कृषि अनुसंधान संस्थानों की चर्चा करते हुए कहा कि Government किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है.

विकेटी/एसके

Leave a Comment