
गोरखपुर, 10 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Wednesday को गोरखपुर जनता दर्शन में अफसरों से दो टूक में कहा हर पीड़ित की समस्या का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना चाहिए. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद Wednesday को जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.
उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा.’
जनता दर्शन में Chief Minister ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निराकरण कराएं.
Wednesday को गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए. जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही. कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक Chief Minister खुद पहुंचे. सीएम योगी ने भरोसा दिया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे. किसी को भी परेशान होने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.
प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए. कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए.
एक महिला ने मकान जला दिए जाने की शिकायत की तो Chief Minister ने जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. Chief Minister ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी, Government भरपूर आर्थिक मदद देगी.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें. Chief Minister विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी.
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान Wednesday सुबह Chief Minister योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही. गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले. मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की. गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से गुड़-रोटी खिलाया. गोशाला में सीएम योगी के पहुंचने पर मोर भी उनके पास आ जाते हैं. Chief Minister ने मोर को भी दुलारा और अपने हाथों से रोटी खिलाया.
–
विकेटी/एसके