सीएम योगी ने सुनी जनता की फरियाद, कहा- हर समस्या का समाधान होगा, सबकी मदद करेंगे

गोरखपुर, 29 दिसंबर . जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने प्रचंड ठंड में भी Monday को जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखा. प्रतिकूल मौसम के बावजूद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं.

जनता दर्शन में समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए Chief Minister योगी ने कहा कि घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराएंगे, Government सबकी भरपूर मदद करेगी. इस दौरान Chief Minister ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं.

Monday को गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया. कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक Chief Minister खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे. किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है.

लोगों के प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए. कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर Chief Minister ने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा यदि कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए. गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं. जहां पैमाइश की जरूरत हो, वहां पैमाइश कराकर विवाद का निस्तारण कराया जाए.

पारिवारिक विवाद के मामलों में उन्होंने उभयपक्षों के साथ संवाद कर समाधान की राह निकालने के लिए निर्देशित किया. जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. Chief Minister ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी.

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें. Chief Minister विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी.

विकेटी/पीएसकेटी

Leave a Comment