कोडीन मामले पर सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर प्रहार, कहा, ‘माफिया के संबंध सपा से रहे’

Lucknow, 19 दिसंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र Friday से शुरू हो गया है. विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रारंभ से पहले Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप मामले पर Samajwadi Party को घेरा. उन्होंने कहा कि माफिया के संबंध Samajwadi Party से रहे हैं.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारी जांच अभी जारी है और अभी तक जितने लोग पकडे गए है उनके तार Samajwadi Party से जुड़े हुए हैं. बहुत जल्द जांच की रिपोर्ट आ जाएगी और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिन अभियुक्तों को एसटीएफ या यूपी Police की ओर से पकड़ा गया है, उनके संबंध Samajwadi Party से सामने आए हैं. Samajwadi Party पहले से कुख्यात है और अब इस पूरे मामले में उसकी संलिप्तता सामने आएगी. इस पूरे मामले की जांच के लिए राज्यस्तरीय एसआईटी कार्य कर रही है. इसमें यूपी Police और एफएसडीए से जुड़े अधिकारी मौजूद हैं. किन-किन लोगों को इसमें धन गया है, ये सारी बातें जांच में आएंगी.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस विषय में पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकता है, लेकिन इतना अवश्य कहा जा सकता है कि सपा प्रमुख द्वारा जो बातें कही जा रही हैं, उनकी स्थिति वही है, जैसा कि इस पंक्ति में कहा गया है: “यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करता रहा.” यानी, जिन माफियाओं के साथ उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं, स्वाभाविक रूप से अवैध लेन-देन में उनकी संलिप्तता कहीं न कहीं सामने आएगी. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जांच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोडीन एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत आने वाली एक औषधि है. इसका उपयोग कोडीन-युक्त कफ सिरप के निर्माण में किया जाता है, जो गंभीर खांसी के उपचार में प्रयुक्त होता है. इसका कोटा और आवंटन सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा केवल अधिकृत औषधि निर्माण के लिए ही किया जाता है. उन्होंने कहा कि यह कफ सिरप कई स्थानों पर नशीले पदार्थ के रूप में दुरुपयोग किया जा रहा था. अवैध तस्करी की शिकायतें मिलने के बाद उत्तर प्रदेश Government द्वारा कार्रवाई की गई. उत्तर प्रदेश Police और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के नेतृत्व में इसे एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मानते हुए कार्रवाई प्रारंभ की गई.

Chief Minister ने बताया कि यह कार्रवाई एफएसडीए, यूपी Police और एसटीएफ द्वारा की जा रही है, जिसमें अब तक बड़े पैमाने पर अवैध तस्करी के मामलों का खुलासा हुआ है और व्यापक गिरफ्तारियां भी की गई हैं.

उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र में सभी सदस्यों को सदन में अपने मुद्दों को उठाने, प्रदेश की जनता के हित में और उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े विधायी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए ये सत्र महत्वपूर्ण होगा. Government हर मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार है. Government विकास से जुड़े हुए मुद्दों पर सकारात्मक रूख रखती है. सत्र सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए हमें सभी दलों के सहयोग की अपेक्षा है.

उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा विधानमंडल लगातार सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. जब लोकतंत्र से जुड़े पवित्र स्थल चर्चा और परिचर्चा के केंद्र बनते हैं, तब जनप्रतिनिधि जनविश्वास पर खरा उतरता है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने बताया कि Government की इच्छा थी कि सत्र अधिक दिनों तक चले, लेकिन वर्तमान में अधिकांश जनप्रतिनिधि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े कार्यों में व्यस्त हैं, जो लोकतंत्र की शुचिता और पारदर्शिता के लिए अत्यंत आवश्यक है. इसी कारण आवश्यक विधायी कार्यों, अनुपूरक मांगों और ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा के लिए सत्र अवधि आज से 24 दिसंबर तक निर्धारित की गई है. Chief Minister ने विश्वास जताया कि यह सत्र उत्तर प्रदेश विधानमंडल और राज्य के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा.

एसएके/एएस

Leave a Comment