दिल्ली दौरे से लौटे सीएम विष्णु देव साय, बस्तर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई चर्चा

रायपुर, 14 मई . छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने New Delhi दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और नक्सल मुक्त बस्तर, स्वास्थ्य अभियान और राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की. रायपुर लौटने के बाद उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेशवासियों से घबराने की बजाय संयम बरतने की अपील की.

रायपुर लौटने पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि वह राज्य के गृह मंत्री के साथ एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर थे. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई और नक्सल मुक्त बस्तर के बारे में चर्चा हुई. उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण बस्तर नक्सल मुक्त हुआ है.

उन्होंने कहा कि बस्तर में ‘Chief Minister स्वस्थ बस्तर अभियान’ चलाया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है. उनका इलाज किया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है. हमारा लक्ष्य पूरे 36 लाख लोगों तक पहुंचना है.

सीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर Governmentी कागजात बनवाए जा रहे हैं. उस क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं को लेकर गृह मंत्री से विस्तृत चर्चा की गई.

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार मध्य क्षेत्र की बैठक छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाली है. इसमें Madhya Pradesh, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ शामिल रहेंगे. गृह मंत्री ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी. अब यह बैठक होने जा रही है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है.

डीजल-पेट्रोल की कमी को लेकर चल रही अफवाह को लेकर उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि घबराने की जरूरत नहीं है. Government पेट्रोल-डीजल की व्यवस्था कर रही है. कभी एक-दो दिन कोई समस्या आ जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है.

इसके साथ ही सीएम साय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति हो रही है और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है. प्रदेश Government और ऑयल कंपनियां पूर्ण समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.

उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी India Government ने प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की हैं. Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक खरीदारी और संग्रहण से बचें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. मैं प्रदेशवासियों से भी आग्रह करता हूं कि संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दें. केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी भ्रामक सूचना से दूर रहें.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment