तेलंगाना राइजिंग 2047 विजन को लेकर सीएम रेवंत रेड्डी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

हैदराबाद, 23 दिसंबर . हैदराबाद स्थित सचिवालय में Chief Minister रेवंत रेड्डी ने सभी विभागों के सचिवों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्य सचिव रामकृष्ण राव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान Chief Minister ने Government के दो साल पूरे होने पर अब तक की उपलब्धियों, चुनौतियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.

Chief Minister रेवंत रेड्डी ने कहा कि जनता की Government के गठन को दो वर्ष पूरे हो चुके हैं. इन दो वर्षों में Government ने कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं और भविष्य के लिए ठोस योजनाएं तैयार की गई हैं. उन्होंने माना कि पहले ऊर्जा, शिक्षा, सिंचाई और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों में स्पष्ट नीति के अभाव के कारण कई समस्याएं सामने आईं, लेकिन अब Government ने इन सभी प्रमुख विभागों के लिए स्पष्ट नीतियाँ तैयार कर ली हैं.

Chief Minister ने बताया कि राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘तेलंगाना राइजिंग 2047 विजन डॉक्यूमेंट’ जारी किया गया है. इसके तहत राज्य को क्योर, प्योर और रेयर श्रेणियों में विभाजित कर योजनाबद्ध तरीके से विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा कि Government अब स्पष्ट नीतियों और प्रक्रियाओं के साथ आगे बढ़ रही है.

रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि चाहे कार्ययोजना कितनी भी अच्छी क्यों न हो, उसे जमीन पर उतारने के लिए अधिकारियों का सहयोग और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करना होगा.

Chief Minister ने बताया कि मुख्य सचिव हर महीने सभी सचिवों के कामकाज की समीक्षा करेंगे और सचिवों को हर महीने अपनी प्रगति रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपनी होगी. इसके अलावा, Chief Minister स्वयं हर तीन महीने में अधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे.

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि विभागों और उनके अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल नहीं होगा, तो किसी भी योजना का सही परिणाम नहीं मिल पाएगा. विकास के कार्यों में समन्वय सबसे अहम है.

Chief Minister ने निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए, ताकि राज्य के विकास लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके.

वीकेयू/

Leave a Comment