
New Delhi, 18 दिसंबर . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Thursday को डीटीसी के बेड़े में 100 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही दिल्ली के धौला कुआं से Haryana के धारूहेड़ा तक इंटरस्टेट ई-बस सेवा की शुरुआत भी की गई.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है. ड्राइवरों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सहायता के बिना दिल्ली चल नहीं सकती है. इन बसों से साफ, सस्ती और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन को और मजबूती मिलेगी. आने वाले समय में और बसें लाई जाएंगी.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए हमारी Government लगातार दीर्घकालिक और प्रभावी समाधान लागू कर रही है. इसी कड़ी में डीटीसी के बेड़े में नई ई-बसें शामिल की गई हैं. हमारा लक्ष्य है कि अगले साल तक डीटीसी की सभी बसें इलेक्ट्रिक हों, ताकि दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह उत्सर्जन से मुक्त बन सके. इसी सोच के साथ हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं.
रेखा गुप्ता ने कहा कि कई वर्षों से बंद पड़ी इंटरस्टेट बस सेवा को हमारी Government ने फिर से शुरू किया है. आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें न केवल प्रदूषण कम करेंगी, बल्कि रोजाना दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले लोगों का सफर सुरक्षित और आरामदायक भी होगा.
दिल्ली के पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली Government ने इंटरस्टेट बसों को बंद कर दिया था, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. दिल्ली में भाजपा Government आने के बाद लगातार बस सेवा में विस्तार किया जा रहा है. मैं इसके लिए दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह और अधिकारियों को बधाई देती हूं.
रेखा गुप्ता ने कहा कि अब तक दिल्ली में 3400 ई-बसें दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में जुड़ चुकी हैं. जब भी दिल्ली में प्रदूषण पर चर्चा होती है, तो सबसे जरूरी है कि परिवहन व्यवस्था को सही किया जाए. इसी को देखते हुए हमारी Government काम कर रही है. इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
–
एसएके/वीसी