मोइनाबाद फार्महाउस ड्रग्स केस में सरकारी दखल से सीएम का इनकार, एसआईटी गठित

हैदराबाद, 18 मार्च . तेलंगाना के Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी ने मोइनाबाद फार्महाउस ड्रग्स मामले में Government की किसी भी तरह की दखलअंदाजी से इनकार किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के एलुरु सांसद पुट्टा महेश कुमार को नियमों के तहत ही स्टेशन बेल दी गई थी.

दिल्ली में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान जब उनसे सांसद की रिहाई में हस्तक्षेप को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस मामले में Government की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया है.

Chief Minister ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. तेलंगाना के Police महानिदेशक (डीजीपी) ने Tuesday को नौ सदस्यीय एसआईटी बनाई है, जो इस केस की जांच करेगी.

गौरतलब है कि 14 मार्च की रात को हैदराबाद के पास मोइनाबाद में बीआरएस के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर ड्रग्स कानून प्रवर्तन के लिए गठित एगल फोर्स और Police ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी. इस दौरान एक महिला सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

जांच में सामने आया कि छह लोग, जिनमें पुट्टा महेश कुमार और रोहित रेड्डी शामिल हैं, ड्रग्स सेवन के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद पुट्टा महेश समेत आठ आरोपियों को अगले दिन स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया, जबकि रोहित रेड्डी, उनके भाई रितेश रेड्डी और दिल्ली के एक व्यवसायी नमित शर्मा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इस बीच Chief Minister रेवंत रेड्डी ने यह भी कहा कि तेलंगाना में अगला विधानसभा चुनाव 2028 की बजाय 2029 में होने की संभावना है. उन्होंने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की भी वकालत की.

दिल्ली दौरे के दौरान Chief Minister ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की. उन्होंने हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए अपने करीबी सहयोगी वेम नरेंद्र रेड्डी का परिचय भी कांग्रेस नेताओं से कराया.

इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से भी मुलाकात कर राज्य के Political हालात पर चर्चा की.

डीएससी

Leave a Comment