उत्तरकाशी: श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, जनकल्याण और समृद्धि की कामना

बड़कोट/उत्तरकाशी, 2 मई . तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रदेश के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता की. इस दौरान उन्होंने भगवान की कथा का श्रवण करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की.

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की पत्नी स्वर्गीय उमा देवी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने सीएम धामी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया. Chief Minister ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और श्रीमद्भागवत कथा के अनुश्रवण से व्यक्ति के भीतर विवेक, ज्ञान और आस्था का जागरण होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जहां एक ओर आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान समय में देश में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का दौर चल रहा है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर तथा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान को और सशक्त कर रहा है.

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जहां व्यक्ति के मन में शांति और आध्यात्मिक उन्नति का भाव उत्पन्न होता है, वहीं पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है. Chief Minister ने उत्तराखंड की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार वृंदावन को विशेष धार्मिक स्थान प्राप्त है, उसी प्रकार उत्तराखंड देवभूमि के रूप में विश्वभर में विख्यात है, जहां चारधाम स्थित हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य Government द्वारा केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के उपरांत बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत व्यापक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं.

Chief Minister धामी ने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो निरंतर चलती रहती है और Government इसी दिशा में लगातार कार्य कर रही है. इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रधान की मांग पर नगाण गांव में बारात घर निर्माण का आश्वासन भी दिया, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों में सुविधा प्राप्त होगी.

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूर्व Chief Minister रमेश पोखरियाल निशंक, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, Police अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय India सिंह, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, बृजेश तिवारी, मुकेश चंद रमोला, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जा राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. स्वराज विद्वान, गढ़वाल कोऑर्डिनेटर किशोर भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, प्रकाश चंद रमोला, पूर्व विधायक मालचंद, भाजपा नेता विजय बड़ोनी, जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

डीकेपी/

Leave a Comment