सीएम उमर अब्दुल्ला ने राजौरी बाढ़ पर जताया दुख, प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

श्रीनगर, 19 जुलाई . जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने राजौरी में रात भर हुई भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ पर गहरा दुख जताया है. इस बाढ़ से बस स्टैंड समेत सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है और शहर एवं आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह सुबह से ही हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और उनका कार्यालय समय पर राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों और जिला अधिकारियों के लगातार संपर्क में है. प्रभावित लोगों के प्रति Government की प्रतिबद्धता दोहराते हुए Chief Minister ने भरोसा दिलाया कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी.

उन्होंने कहा, “सुबह से ही मैं जम्मू के कुछ हिस्सों, खासकर राजौरी शहर और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश से बने हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए हूं. मैं इस क्षेत्र के स्थानीय विधायकों के संपर्क में हूं. हालात को देखते हुए प्रशासन की पहली प्राथमिकता कीमती जानें बचाना है. Government बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण संपत्ति का नुकसान झेलने वाले प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी.”

Chief Minister ने यह भी कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी और जम्मू डिवीजन के कुछ हिस्सों में हालात की गंभीरता को देखते हुए वह आज दोपहर दिल्ली से जम्मू के लिए रवाना होंगे और खुद जमीनी स्तर पर हालात का जायजा लेंगे. रात भर हुई भारी बारिश के कारण राजौरी के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए और बुनियादी ढांचे व संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा. एहतियात के तौर पर सैकड़ों निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

बचाव दल, नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं, लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं और प्रभावित निवासियों को मदद पहुंचा रहे हैं. Chief Minister ने कहा कि लोगों की जान बचाना Government की पहली प्राथमिकता है और उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि वे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत, पुनर्वास और हर जरूरी मदद सुनिश्चित करें.

वहीं, India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), श्रीनगर स्टेशन की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार, 19 जुलाई से 23 जुलाई तक श्रीनगर समेत पूरे जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए सभी निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

आम जनता, खासकर फकीर गुजरी, उसके आसपास के इलाकों और खोनमोह में रहने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक मौसम साफ न हो जाए, वे पहाड़ी ढलानों, भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका वाले इलाकों या जलाशयों के पास न जाएं. पर्यटकों और स्थानीय शिकारा चलाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की चेतावनी के दौरान डल झील और निगीन झील में अपनी सभी गतिविधियां रोक दें.

इसी तरह, झेलम नदी और अन्य जलाशयों के किनारे रेत निकालने का काम करने वालों को सख्त सलाह दी जाती है कि वे झेलम नदी और उसकी सहायक नदियों की मौजूदा स्थिति और जल स्तर की जांच किए बिना नदी पार करने या रेत निकालने का कोई भी काम न करें.

ओपी/डीकेपी

Leave a Comment