सीएम नीतीश कुमार की बुद्धि पूरी तरह से फेल हो चुकी है: तेज प्रताप यादव

Patna, 12 फरवरी . जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार के लड़की वाले बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि Chief Minister नीतीश कुमार की बुद्धि पूरी तरह से फेल हो चुकी है. वे अब Chief Minister की कुर्सी और उस गरिमा के लायक नहीं हैं.

Patna में तेज प्रताप यादव ने से बातचीत करते हुए कहा कि लोग अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारते हैं. लोग खुद अपनी छाप छोड़ते हैं. वह क्या कहते हैं और क्या नहीं, सभी देख रहे हैं. Chief Minister हंसी के पात्र बन चुके हैं. देशभर के लोग देख रहे हैं. उन्होंने कई राज्यों में होने वाले चुनाव पर कहा कि चुनाव होगा. हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी.

उन्होंने बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नहीं दिखने पर कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. वे परेशान हैं. जख्म भरने में समय लगता है. तबीयत खराब होती है तो व्यक्ति उपस्थित नहीं हो पाता. तेज प्रताप यादव ने महाशिवरात्रि को लेकर कहा कि हम महादेव के भक्त हैं. महादेव की हमारे ऊपर कृपा रहती है. हम पूजा-पाठ करते रहते हैं. शिवरात्रि आ रही है, उस मौके पर पूजा होगी. हर-हर महादेव होगा.

तेज प्रताप यादव ने वंदे मातरम पर Government की गाइडलाइंस पर कहा कि जैसे हम तिरंगा लहराते हैं, जन मन गण गाते हैं, तो सब खड़े होते हैं. वंदे मातरम का भी सम्मान करना है. वंदे मातरम, India माता की जय, तो बोलना ही बोलना है. उन्होंने सीएम ममता बनर्जी के एसआईआर को लेकर दिए बयान पर कहा कि सीएम ममता बनर्जी एसआईआर और यूजीसी को लेकर क्या कह रही हैं, क्या नहीं. यह उनका मामला है. हम इसमें कुछ नहीं बोलेंगे.

तेज प्रताप यादव ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कहा कि षड्यंत्र तो होता ही है, जैसे हमारे साथ षड्यंत्र हुआ. सभी लोगों के साथ षड्यंत्र हो रहा है. षड्यंत्र लगातार चलता है. हमारे पीछे हुआ तो हमने अपनी अलग पार्टी बनाई, अब हम अपना काम कर रहे हैं. उन्होंने Patna सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर कहा कि Government को संज्ञान लेना चाहिए. जो धमकी दे रहा है, उसे पकड़े. कार्रवाई हो. उसे जेल भेजें.

तेज प्रताप यादव ने Actor राजपाल यादव को आर्थिक सहायता देने पर कहा कि जो भी दुख की घड़ी में हैं, उनकी मदद सभी को करनी चाहिए. सिर्फ कलाकारों की नहीं, हर जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए. हां, हमने भी मदद की है और सोनू सूद से भी हमारी बात हुई थी. हमारे एक मित्र हैं राव इंद्रजीत, उन्होंने भी मदद करने का काम किया है. मदद की शुरुआत के बाद तो सभी ने सहायता देनी शुरू कर दी. राजपाल यादव से हमारा पुराना संपर्क रहा है. वह अच्छे कलाकार हैं. उनकी दुख की घड़ी में मैंने उनकी मदद की है. मैंने 11-11 लाख करके 22 लाख रुपए देने का काम किया है.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment