समृद्धि यात्रा में दरभंगा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, बोले- सरकार का उद्देश्य लोगों का जीवनयापन आसान बनाना

दरभंगा, 28 जनवरी . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार Wednesday को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में दरभंगा पहुंचे. यहां उन्होंने जहां दरभंगा जिले के लिए 138 करोड़ रुपए की लागत से 90 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, वहीं विभिन्न योजनाओं का जायजा भी लिया.

वे नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister नीतीश ने कहा कि Government का मुख्य उद्देश्य लोगों का सम्मान करना और जीवनयापन आसान करना है. जब से एनडीए की Government बनी है, तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं.

उन्होंने पूर्ववर्ती Government को याद करते हुए विपक्ष पर निशाना भी साधा. Chief Minister ने भविष्य की योजनाओं को लेकर कहा कि बिहार में अगले पांच वर्षों में कई काम कराए जाएंगे. एनडीए की Government में हर क्षेत्र में काम हुआ है, चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो या कृषि हो. महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत काम हुआ है और अब विकास की गति को और तेज किया जाएगा. केंद्र Government का भी पूरा सहयोग मिल रहा है.

सीएम ने कहा कि अगले पांच वर्षों के लिए सात निश्चय -तीन का गठन किया गया है. इसके तहत दोगुना रोजगार, दोगुनी आय, राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना किया जाएगा तथा इसके लिए Chief Minister महिला रोजगार योजना के तहत हर महिला को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे. जिनका रोजगार अच्छा चलेगा, उन्हें दो लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी.

उन्‍होंने कहा कि इस दौरान एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके लिए नए युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया गया है. समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार के तहत उद्योग लगाने पर पूरा जोर दिया जाएगा. पुरानी बंद चीनी मिलों को चालू किया जाएगा तथा मखाना के उत्पादन को और बढ़ावा दिया जाएगा. डेयरी एवं मछली पालन पर विशेष जोर दिया जाएगा.

सीएम ने जोर देकर कहा कि राज्य में प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा. Governmentी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लाई जाएगी. मजबूत आधार आधुनिक विस्तार के तहत आधारभूत संरचनाओं को बेहतर किया जाएगा.

उन्होंने कहा, “बिहार लगातार विकास कर रहा है. इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है. अगले पांच वर्षों में और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा. बिहार और विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा.”

इस मौके पर उपChief Minister सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी भी उपस्थित रहे.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment