
Patna, 30 नवंबर . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार Sunday को सारण जिले के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला पहुंचे, जहां उन्होंने मेला सह प्रदर्शनी क्षेत्र का जायजा लिया.
स्टॉल के निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विभिन्न उत्पादों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान निर्माणकर्ताओं एवं विक्रेताओं ने उत्पाद के निर्माण एवं उसकी लोगों तक पहुंच के लिए Government द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं सहायता के लिए Chief Minister का आभार जताया.
इस दौरान सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों एवं राज्य Government की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला परिसर में नागरिक सुविधाओं, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा, “सोनपुर मेला केवल प्राचीन परंपरा का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी आधार है. हजारों छोटे व्यापारी एवं कारीगर यहां आकर कलात्मक वस्तुएं, सजावटी सामान, पारंपरिक गहने, बर्तन, कपड़े आदि अपने उत्पादों की बिक्री करते हैं.”
उन्होंने कहा कि यह मेला स्थानीय उत्पादों को देशभर के बाजार तक पहुंचाने का माध्यम बन चुका है. सोनपुर मेला का आयोजन सारण जिला के सोनपुर में प्रत्येक वर्ष किया जाता है. यह मेला कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होकर पूरे एक महीने तक चलता है. इस वर्ष यह मेला चार दिसंबर तक चलेगा. सोनपुर मेला एक ऐतिहासिक एवं पौराणिक मेला है. गंगा और गंडक नदी के किनारे हजारों साल से इस मेले का आयोजन होता रहा है.
बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालु नदी में स्नान कर यहां अवस्थित हरिहर नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करते हैं, इसलिए इसे हरिहर क्षेत्र मेला भी कहा जाता है. देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां पर पशुओं की खरीद-बिक्री के लिए आते रहे हैं, जिसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट, गाय, भैंस, कुत्ता, तोता, मैना इत्यादि पशुपक्षियों की खरीद-बिक्री होती है. लोगों के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन घुड़दौड़, कुश्ती, नौकायन इत्यादि विभिन्न प्रकार के खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. प्रतिदिन संध्या के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.
–
एमएनपी/डीकेपी