सीएम नीतीश ने बिहार और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली टनल का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश

Patna, 27 दिसंबर . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार ने Saturday को बिहार संग्रहालय और Patna संग्रहालय को जोड़ने वाले निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली.

उन्होंने नेहरू पथ के समीप हड़ताली मोड़ स्थित निर्माणाधीन म्यूज़ियम सब-वे टनल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इसके बन जाने से बिहार संग्रहालय और Patna संग्रहालय में लगे प्रदर्शनों का लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर अवलोकन कर सकेंगे. इससे पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टनल का निर्माण इस प्रकार हो जिससे नेहरू पथ पर आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. Chief Minister ने निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण करने के पूर्व बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास एवं ऑफिसर्स हॉस्टल कैंपस के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि यहां 11 मंजिला भवन का निर्माण कराया जाना है. यहां निर्मित होने वाले भवन के नए परिसर में सोलर पार्किंग शेड, ओपेन पार्किंग, क्लब हाउस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, “इस काम को तेजी से आगे बढ़ायें. हमारे मन में पहले से ही यह इच्छा थी कि पुराने स्ट्रक्चर को तोड़कर मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग बने जो हर प्रकार की आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित हो. नेहरू पथ के किनारे इस बहुमंजिला इमारत के बन जाने से आवास की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी.”

सीएम नीतीश कुमार ने इस दौरान संग्रहालय का परिभ्रमण कर प्रदर्शनों का अवलोकन किया. वे बिहार संग्रहालय के प्रथम तल पर पहुंचकर नालंदा महाविहार, सांची स्तूप से संबंधित लगाई गई चित्र प्रदर्शनी एवं बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर की परिक्रमा संबंधी 3-डी चलचित्र को देखा.

बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने इस क्रम में Chief Minister को संग्रहालय परिसर में लगाए गए नए प्रदर्शनों और पर्यटकों की संख्या के बारे में जानकारी भी दी.

एमएनपी/पीएसके

Leave a Comment