पंचकूला से सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ, लगाया एक पेड़ मां के नाम

पंचकूला, 13 जुलाई . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Monday को पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित मार्केट से राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर और कूड़ा उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया.

Chief Minister नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वे जहां भी जाएंगे, वहां कम से कम 100 पौधे लगाए जाएंगे. जलवायु परिवर्तन का प्रभाव पूरी दुनिया महसूस कर रही है और पिछले कुछ वर्षों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई होने से पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ा है. ऐसे में प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण को जन आंदोलन बनाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके.

स्वच्छता अभियान को लेकर Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के स्वच्छ India के आह्वान के बाद देशभर में स्वच्छता के प्रति लोगों में व्यापक जागरूकता आई है.

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल Government की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. यदि सभी लोग अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का संकल्प लें तो प्रदेश और देश को स्वच्छ बनाया जा सकता है.

Chief Minister ने जानकारी दी कि Haryana में 13 से 17 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सफाई, जनजागरूकता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

उन्होंने बताया कि राज्य Government के मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का नेतृत्व करेंगे और आम जनता को इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे.

इस दौरान Chief Minister ने Prime Minister Narendra Modi के आगामी Haryana दौरे की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि Prime Minister 17 जुलाई को जींद आएंगे, जहां वे देश की महत्वाकांक्षी हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही Prime Minister कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. Chief Minister ने कहा कि ये परियोजनाएं Haryana के विकास को नई गति देंगी और प्रदेश के बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाएंगी.

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

–

एसएके/पीएम

Leave a Comment