
चंड़ीगढ़, 19 दिसंबर . Haryana विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन Friday को सदन में माहौल काफी गर्म रहा. कार्यवाही के दौरान कांग्रेस की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर Chief Minister नायब सैनी ने विस्तार से अपनी बात रखी.
उन्होंने कहा कि भले ही यह परंपरा के अनुरूप न हो कि चर्चा शुरू होने से पहले इस तरह अपनी बात रखी जाए, लेकिन मामला बेहद गंभीर है, इसलिए वह अध्यक्ष के सामने यह बात रखना चाहते हैं.
Chief Minister ने कहा कि कल का दिन इस सदन के लिए बिल्कुल भी साधारण नहीं था. उन्होंने बताया कि दोपहर 12.20 बजे से लेकर 12.35 बजे तक जो कुछ भी सदन में हुआ, उसे पूरे Haryana की जनता ने देखा और सुना. वह कोई स्वस्थ संवाद या सकारात्मक चर्चा नहीं थी, बल्कि कुछ और ही तस्वीर सामने आई. जब उन्होंने विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सदन में स्वागत किया, तो हुड्डा साहब ने भी भावुक होकर कहा था कि उन्होंने आज तक कभी नहीं देखा कि किसी विपक्ष के नेता का इस तरह स्वागत हुआ हो.
Chief Minister ने बताया कि अपने वक्तव्य के अंत में हुड्डा साहब ने यह उम्मीद भी जताई थी कि विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जाएगा.
Chief Minister ने कहा कि उन्होंने खुद हुड्डा साहब को आश्वासन दिया था कि लोकतंत्र में किसी की आवाज दबाने का सवाल ही नहीं उठता. हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है और यही एक स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है. उन्होंने याद दिलाया कि विपक्ष के नेता ने यह भी कहा था कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए.
नायब सैनी ने कहा कि अध्यक्ष महोदय, उस भावपूर्ण संवाद से Haryana की जनता के मन में इस सदन के रचनात्मक भविष्य को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया था. लोगों को लगा था कि सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर पूरे मन से जनता के हित में काम करेंगे. लेकिन, महज दो घंटे भी नहीं बीते थे कि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ गया. उन्हें खुद इस बात पर विश्वास नहीं हुआ कि इतनी अच्छी शुरुआत के बाद अचानक अविश्वास प्रस्ताव आ गया.
Chief Minister ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को ध्यान से पढ़ा. उन्होंने नोटिस मंगवाया और ध्यानपूर्वक उसे देखा. पढ़ते समय उन्होंने गौर किया कि उस पर विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हस्ताक्षर नहीं थे. पहले तो उन्हें लगा कि शायद उनकी नजर ठीक से नहीं पड़ रही है. उन्होंने चश्मा साफ किया और दोबारा ध्यान से देखा, लेकिन फिर भी हुड्डा साहब के हस्ताक्षर उन्हें कहीं नजर नहीं आए.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि या तो विपक्ष के नेता अभी भी खुद को विपक्ष का नेता मान ही नहीं रहे हैं या फिर कांग्रेस के भीतर ही कुछ और चल रहा है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वरिष्ठ नेताओं ने हुड्डा साहब के स्वागत में एक शेर भी पढ़ा था और पूरे सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया था. Chief Minister ने कहा कि लंबे समय बाद जब कांग्रेस को विपक्ष का नेता मिला, तो यह एक बड़ा अवसर था.
Chief Minister ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर ही हुड्डा साहब पर भरोसे की कमी दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात से जुड़े तथ्य भी हैं. उन्होंने पिछली बहसों का जिक्र करते हुए कहा कि वे रिकॉर्ड निकलवाकर देख सकते हैं कि उन्होंने सदन के पटल पर साफ तौर पर कहा था कि Government भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही विपक्ष का नेता मानती है.
नायब सैनी ने दोहराया कि Government को इस पर कोई आपत्ति नहीं है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही विपक्ष के नेता हैं. अगर कभी आपत्ति दर्ज की गई, तो वह खुद कांग्रेस के नेताओं की ओर से ही आई थी, Government की तरफ से नहीं.
–
पीआईएम/एबीएम