मध्य प्रदेश 24 घंटे हरित ऊर्जा देने की तैयारी में: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 1 जुलाई . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Madhya Pradesh 24 घंटे हरित ऊर्जा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Madhya Pradesh भवन New Delhi में आयोजित प्री-बिड मीटिंग को समत्व भवन (Chief Minister निवास) से वर्चुअली संबोधित करते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि Madhya Pradesh Government ने 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत कर दी है. Madhya Pradesh, स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है. दावोस में की गई घोषणा के अनुरूप प्रदेश, 24 घंटे हरित ऊर्जा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना ने देश में सबसे कम सौर टैरिफ स्थापित कर India को वैश्विक पहचान दिलाई. शाजापुर-नीमच सोलर पार्कों ने 2.14 रुपए प्रति यूनिट का प्रदेश में सबसे कम टैरिफ अर्जित किया. हाल ही में मुरैना की चार घंटे की स्टोरेज प्लस परियोजना के लिए 2.70 रुपए प्रति यूनिट पर पीपीए हुआ, यह देश की सबसे प्रतिस्पर्धी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं में से एक है.

उन्होंने कहा कि राज्य Government निवेशकों को पारदर्शी नीतियां, त्वरित निर्णय और उत्कृष्ट अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों से मध्यप्रदेश की ऊर्जा क्रांति के सहभागी बनने का अनुरोध किया. Chief Minister यादव ने कहा कि केवल परियोजनाएं स्थापित करना नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में Madhya Pradesh को देश का अग्रणी राज्य बनाना राज्य Government का उद्देश्य है.

Chief Minister ने विश्वास जताया कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना और सभी हितधारकों के संयुक्त प्रयास से 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा परियोजना India की ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास की दिशा में ऐतिहासिक सिद्ध होगी. New Delhi की प्री-बिड मीटिंग में टाटा पॉवर, रिलायंस एनर्जी, टोरेंट पॉवर, जिंदल रिन्युएबल, एन.टी.पी.सी., हिन्दुस्तान पॉवर, महिंद्रा सिस्टम और अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment